मेष
खर्चों का प्रबन्धन करने का प्रयास करेंगे।किसी धन संबंधी मामले को सुलझाने में व्यस्त हो सकते हैं। यद्यपि व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में उत्सव जैसा माहौल हो सकता है। लजीज भोजन का आनन्द लेंगे।
वृषभ
कई दिनों से जिस मामले को लेकर अनिर्णय की स्थिति से जूझ रहे थे, उस पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। दिन शुभ है। कानूनी मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
मिथुन
मन में अनहोनी का भय हो सकता है। यदि आपने किसी से कर्ज लिया है तो उसे लेकर भी विवाद होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। किसी से भी झगड़ने से बचना चाहिये। सावधान होकर परिस्थितियों का आंकलन करें। यात्राओं पर धन खर्च होगा।
कर्क
लोग गलत समझ सकते हैं। दिन शुभ नहीं है। धन को लेकर परेशानियाँ भी साथ में जुड़ सकती हैं। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। अशुद्ध खानपान से बचें। उल्टी-दस्त की शिकायत हो सकती है।
सिंह
जॉब कर रहे लोग अपनी पदोन्नति को लेकर चर्चा कर सकते हैं।काम से कई लोग प्रभावित रहेंगे। किसी काम को लेकर परिवार में चर्चा कर सकते हैं। काफी प्रसन्न रहेंगे। मनोकामनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं।
कन्या
सरकारी कार्यों में कुछ रुकावट सम्भव है।दफ्तर में अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। उच्च अधिकारी आपके ऊपर अनावश्यक दबाव डालने का प्रयास कर सकते हैं। समझदारी पूर्वक काफी समस्याओं को सुलझा भी लेंगे।
तुला
गूढ़ विद्याओं से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव को लेकर व्याकुल हो सकते हैं। स्वप्न के माध्यम से भविष्य के संकेत मिल सकते हैं। किसी उधार को चुकता करने के लिये दिन उत्तम है।
वृश्चिक
मेहनत का सार्थक परिणाम नहीं मिल रहा है।जीवनसाथी से किसी कारण नाराज हो सकते हैं। व्यवसाय में धन लाभ होगा। इसके बावजूद आपको कुछ मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधान रहें।
धनु
गलत कार्यों में लिप्त लोगों की छवि खराब हो सकती है। जॉब में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। गुप्त शत्रुओं की पहचान करने में सफलता मिलेगी। जो काम किसी कारणवश रुक गये थे,वे पूरे हो सकते हैं। परीक्षा को लेकर लेकर दिन बहुत अच्छा है।
मकर
घर बदलने का विचार कर सकते हैं।कुछ चिन्तित हो सकते हैं, लेकिन चिन्ता का समाधान अवश्यहो जायेगा। आय बढ़ाने के नये विकल्पों की खोज कर सकते हैं। दार्शनिक विषयों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा।
कुंभ
पुराने निवेश का आपको लाभ प्राप्त होगा। आभूषणों की खरीदारी करेंगे।नया घर खरीदना चाह रहे हैं तो इच्छानुसार डील मिल सकती है। मित्रों की सहायता कर सकते हैं। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।
मीन
गले में दर्द और जुकाम की शिकायत हो सकती है।यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लोगों से सोच-समझकर ही बातें करें। आध्यात्मिक चर्चाओं से मन शान्त होगा। कारोबारियों के धन की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा।
पं सुभाष पाण्डेय
You may also like
प्राइवेट पार्ट की नस काटी-फिर कर डाला कांड, पति को बेहोश कर पत्नी ने की शर्मनाक हरकत, चोरी करके हुई फरार ⤙
मां-बेटे की गैरमौजूदगी में पिता करता था गंदा काम, बेटी को बुलाता फिर…शर्मसार कर देगी घटना ⤙
पहले हाथ काटा फिर पैर काटे, दिल नहीं भरा तो सिर भी काट ले गए; बिहार में दर्दनाक मौत की खौफनाक कहानी! ⤙
राजस्थान में लव जिहाद का नया मामला: दो हिंदू लड़कियों की शादी की इच्छा
राजस्थान में स्नैपचैट के जरिए दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार