वैशाली। जिले के महुआ थाना क्षेत्र के खत्री चक गांव में ससुराल आए पति ने अपनी पत्नी को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी पत्नी को इलाज के लिए महुआ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के बाएं कंधे में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के खत्री चक गांव निवासी सुरेश पासवान की 20 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी को उसी के पति अमरेश पासवान ने गोली मार कर जख्मी कर दिया। नेहा को इलाज के लिए महुआ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना अध्यक्ष राजेश शरण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपी अमरेश पासवान को गिरफ्तार किया। अमरेश पासवान के पास से एक पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
बताया जा रहा है कि भगवानपुर निवासी अमरेश पासवान को महुआ के खत्री चक निवासी सुरेश पासवान की पुत्री नेहा कुमारी से प्रेम हो गया था। इसके बाद अमरेश ने नेहा से शादी कर ली थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन रविवार को अचानक अमरेश अपने ससुराल पहुंच कर अपनी पत्नी नेहा को गोली मार कर जख्मी कर दिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने कहा है नेहा खतरे से बाहर है।
पत्नी ने कहा की पति ने मारी है गोली पति ने कहा फोन पर किसी दूसरे से बात करने से मना किया परंतु फिर भी बात कर रही थी। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि दो-तीन दिन पहले पति ने अपने पत्नी को महुआ बाजार में किसी गैर पुरुष के साथ देखा था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि खत्री चक गांव में महिला को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचकर महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से पिस्तौल 6जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। सभी बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।
You may also like
जिन लोगों के हाथ-पैर में झुनझुनाहट के कारण सुन्न हो जाते है वे ये उपाय करे, मिलेगा रिजल्ट 100% ⤙
चेहरे के मस्सों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
28, 29 और 30 अप्रैल के दिन इन राशियों को मिलेगी अचानक बड़ी खुशखबरी माँ दुर्गा हुई मेहरवान
TVS iQube: Affordable Electric Scooter Now Available in 5 Variants with 150 km Range
जयपुर की जामा मस्जिद के बाहर STF के जवान तैनात, देर रात भारी हंगामे के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस