
सतना। मध्य प्रदेश के सतना में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां राम वन गमन पथ पर बांधी मौहार के पास दर्शनार्थियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में करीब 11 लाेग घायल हुए है। जिनमें से 6 वाहन के नीचे दब गए और गर्म सब्जी गिरने से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के देवरी चकदही गांव के लोग पिकअप (एमपी 17 जेडसी 0697) में सवार होकर मैहर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने खाना बनाया और टंकियों में भरकर गाड़ी में रखा। सुबह करीब 10 बजे राम वन गमन पथ पर बांधी मौहार के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया वाहन। वाहन में गरम खाना भी रखा हुआ था। गाड़ी में 20 लोग सवार थे, जिनमें से 6 नीचे दब गए और गर्म सब्जी गिरने से झुलस गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने रुककर उन्हें निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। परिवार मैहर में दर्शन के बाद कथा का आयोजन भी करने वाला था।
You may also like
विराट कोहली: 20 लाख रुपये से शुरू हुए सफ़र का 18 साल लंबा इंतज़ार
डी फ्रिज में रखे चिंकारा का देर रात अंतिम संस्कार, शिकार करने वाले 5 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद धरना खत्म
टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली बडी खुशखबरी, ये धाकड प्लेयर्स फॉर्म में लौटे, अंग्रेजों की उडा दी धज्जियां
पचमढ़ी अभ्यारण्य का नया नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर, मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय
दही में ये चीज मिलाकर चेहरे पर 2 मिनट तक मलें, हफ्तेभर में चमक सकती है आपकी त्वचा, शीशे में देख हो जाएंगे खुश