
भाेपाल। आज (गुरुवार काे) विश्व डाक दिवस है। प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को यह दिन मनाया जाता है, जो 1874 में स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की वर्षगांठ है। 1969 में टोक्यो, जापान में आयोजित यूपीयू कांग्रेस द्वारा इसे विश्व डाक दिवस घोषित किया गया था। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने विश्व डाक दिवस पर डाक सेवा से जुड़े कर्मियाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा देश के कोने-कोने तक संवेदनाओं, संदेशों और विश्वास की डोर सुदृढ़ करने वाले आप सभी डाक कर्मी बंधुओं को 'विश्व डाक दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पहाड़ों की दुर्गम वादियों से लेकर रेगिस्तान की तपती धरती तक, घने जंगलों से लेकर दूर-दराज के गांवों तक, आप सभी ने अथक परिश्रम व समर्पण से दूरियों को मिटाया है, रिश्तों को जीवित रखा है।
You may also like
मीन राशिफल 10 अक्टूबर 2025: क्या आज प्यार में मिलेगी बड़ी खुशखबरी?
जिलाध्ययक्षों की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं के असंतोष पर प्रभारी ने चेताया, कहा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
आदिवासी परिवार अबुआ आवास दिलाने का लगाता रहा गुहार, गिरा घर
'99% लोग आंखों में ड्रॉप डालते समय करते हैं गलती', जानें स्टेप-बाय-स्टेप सही तरीका
भारत में UPI, तो अमेरिका में कौन सा डिजिटल पेमेंट सिस्टम है? जानिए इसके बारे में...