दमोह । मध्य प्रदेश के दमोह को हेली सेवा की सौगात मिलने जा रही है। दमोह से अब हवाई यात्रा के माध्यम से जिले वासियों के लिए अन्य महानगरों तक जाने के लिए एक विशेष सुविधा मिलना प्रारंभ हो जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार के पर्यटन संस्कृति एवं धर्मस्य राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया यह सुविधा उन जिलों के लिए प्रदान की गई है, जहां हवाई सुविधा नहीं है। उन्होंने बताया कि दमोह को भी इसमें जोड़ा गया है। फिलहाल में होमगार्ड ग्राउंड में बने हेलीपैड का उपयोग किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो एक नया हेलीपैड तैयार किया जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री लोधी ने बताया यह सेवा 365 दिन जारी रहेगी। आने वाली समय में इसमें कुछ और विस्तार समय और मांग के अनुसार किया जाएगा।
उन्होंने बताया मध्य प्रदेश सरकार की यह विशेष सौगात दमोह जिले वासियों को मिलने जा रही है। शीघ्र ही दमोह से हेली सेवा का शुभारंभ होने की तिथि घोषित कर दी जाएगी। उसकी समय सारणी और किन-किन नगरों को यह हेली सेवा जोड़ेगी क्या किराया होगा इसकी जानकारी भी जल्द जनमानस के सामने होगी।
You may also like

उस शाम गुलशन कुमार बेडरूम में गुनगुना रहे थे भोजपुरी गाना, समीर ने पकड़ी एक लाइन और लिख डाला सुपर-डुपर हिट गीत

इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 : पीएम मोदी के संबोधन को लेकर कार्यक्रम में पहुंचे प्रतिभागियों में दिखा उत्साह

Rohit Sharma ने वनडे में पहली बार हासिल कर ली है ये बड़ी उपलब्धि, 38 साल की उम्र में इस क्लब में हुए शामिल

बिहार चुनाव 2025: कांग्रेस ने 15 साल बाद की थी हिसुआ में वापसी, इस बार भाजपा से मिलेगी कड़ी टक्कर

अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' का पहला लुक और मुख्य पात्रों का अनावरण




