राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से हैरान कर देने वाली खबर आई है। गांव के पास जंगल से युवक-युवती के शव बरामद हुए हैं। दोनों की पहचान हो गई है और आज उनका पोस्टमार्टम होना है। शुरुआती जांच में प्रेम में असफलता के बाद आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन फिर भी पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मामला आंबापुरा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने बताया कि कल देर शाम थाना क्षेत्र स्थित एक गांव के पास युवक-युवती के बारे में सूचना मिली थी। पता चला कि दोनों एक पेड़ से फंदे के सहारे लटके हुए हैं। दोनों एक ही रस्सी से लटके हुए थे। उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान लोकेश और कीर्ति के रूप में हुई। पता चला कि दोनों बांसवाड़ा जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे।
परिजनों से पूछताछ के आधार पर पता चला कि दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। वे लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस का मानना है कि संभव है कि दोनों शादी करना चाहते थे और परिजन इसके खिलाफ थे। पुलिस ने बताया कि फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन जांच जारी है। मोबाइल फोन से भी कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है।
You may also like
अमित शाह का बंगाल दौरा भाजपा कार्यकर्ताओं को बूस्ट करने वाला : अर्जुन सिंह
पीकेएल 12 ऑक्शन : पहले दिन 10 करोड़पति के बाद दूसरे दिन अनिल मोहन ने रचा इतिहास
Rising COVID-19 cases in India : केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित
जामुन: स्वास्थ्य के लिए लाभकारी फल और इसके अद्भुत फायदे
हाई ब्लड प्रेशर: जानें इसके कारण और उपचार के उपाय