पाली में भाजपा नेता मुन्ना मकरानी (51) ने आत्महत्या करने की कोशिश की। उनके परिजन उन्हें उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि मकरानी ने 28 मई की रात करीब 8 बजे अपने घर पर कमरे में फांसी लगा ली, लेकिन रस्सी टूट गई। मुन्ना मकरानी उर्फ नियाज मोहम्मद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।
वे पाली शहर की कालू कॉलोनी में रहते हैं। परिजनों ने बताया कि मकरानी ने 28 मई की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूट जाने से उनकी जान बच गई। आवाज सुनकर वे कमरे में गए और उन्हें तुरंत उपचार के लिए पाली के श्रीराम अस्पताल ले गए। जहां उनका उपचार शुरू किया गया। उसी रात उन्हें छुट्टी दे दी गई।
आज रविवार सुबह मकरानी को खून की उल्टियां होने लगीं। तो उन्हें बांगड़ अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार चल रहा है। मुन्ना मकरानी ने अस्पताल में ही पुलिस को सूचना दी। रिपोर्ट में बताया कि कई सालों से जमीन का विवाद चल रहा है। आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया। मुन्ना मकरानी के बेटे फिरोज ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
You may also like
विराट का सपना पूरा, आरसीबी 18 साल बाद बना नया आईपीएल चैंपियन
ब्रिटेन दौरा भारत और पाकिस्तान के बारे में नहीं आतंकवाद के बारे में : भारतीय उच्चायुक्त
आईपीएल फ़ाइनल: आरसीबी पहली बार बनी चैंपियन, पंजाब किंग्स का ख़्वाब रहा अधूरा
विराट का सपना पूरा, आरसीबी 18 साल बाद बना नया आईपीएल चैंपियन
IPL 2025 : रच दिया इतिहास... कर दिया कमाल, RCB 17 सालों के बाद बनी चैंपियन...