राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर एक डम्पर ने मनियां थाने के गश्ती वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वाहन संख्या 112 के चालक सहित तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल धौलपुर पहुंचाया।
जहां पुलिस कर्मी का उपचार जारी है। वहीं एक पुलिस कर्मी की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी रामनरेश मीना ने बताया कि बुधवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर वृंदावन ढाबा के पास धौलपुर से आगरा जा रहे डम्पर चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए गश्ती पुलिस वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वाहन में बैठे कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल विजय व हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह सहित 112 वाहन के चालक भी घायल हो गए।
जहां घायलों को सामान्य अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया। वहीं कांस्टेबल राजेश की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने डम्पर ट्रक को मौके से ही जब्त कर लिया। घटना के बाद चालक मौका पाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
You may also like
विकसित कृषि के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती: शिवराज सिंह चौहान
विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई जांच तेज, एसपी ऑफिस में रिकॉर्ड खंगाला
अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत
बिमल नेगी की मृत्यु पर राजनीति न करें जय राम, सीबीआई को दें साक्ष्य : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
जबलपुर : खुले में मॉंस-मटन विक्रय करने वालों के खिलाफ कमिश्नर सख्त