गर्मी की शुरुआत होते ही सूरज की तीखी तपिश से हर कोई परेशान है, वहीं गर्मी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने कल से अदालतों के समय में बदलाव किया है। इसके तहत बीकानेर समेत हाईकोर्ट और सभी अधीनस्थ अदालतों के समय में 15 अप्रैल यानी कल से 27 जून तक बदलाव किया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट और राज्य की सभी निचली अदालतों के समय में 15 अप्रैल से 27 जून तक ग्रीष्मकाल के लिए बदलाव होगा।
राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के रजिस्ट्रार (प्रशासन) शैलेंद्र व्यास ने पहले इसकी अधिसूचना जारी की थी। ग्रीष्मकाल के दौरान हाईकोर्ट का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इस बीच लंच का समय सुबह 10:30 से 11 बजे तक रहेगा। वहीं, ऑफिस का समय सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा और उनके लिए लंच का समय सुबह 10:30 से 10:45 बजे तक रहेगा।
अधीनस्थ न्यायालयों का समय ऐसा रहेगा
इसी तरह अधीनस्थ न्यायालयों का समय भी सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। अधीनस्थ न्यायालयों का कार्यालय समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। न्यायालयों और उनके कार्यालयों में दोपहर का भोजन का समय सुबह 10 बजे से 10:15 बजे तक रहेगा। इन न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी सुबह 7:30 बजे से सुबह 8 बजे तक और दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने कक्षों में काम करेंगे।
अब यह रहेगा हाईकोर्ट का समय
गर्मी के दौरान हाईकोर्ट का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इस बीच लंच का समय सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक रहेगा। कार्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा और उनके लिए लंच का समय सुबह 10:30 बजे से 10:45 बजे तक रहेगा।
You may also like
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और स्विगी के बीच समझौता, 12 लाख से अधिक रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध
पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी
वाराणसी के बुनकरों ने कहा, 'जब से पीएम मोदी बने हैं यहां से सांसद, तब से बनारसी साड़ियों की मांग बढ़ी'
अंतिम चरण में पहुंचा सागर परिक्रमा अभियान, केप टाउन से रवाना हुई महिला अधिकारी
सोनिया गांधी और राहुल गांधी के ख़िलाफ़ ईडी ने दाख़िल की चार्जशीट, जानिए क्या है मामला