राजस्थान रोडवेज मुख्यालय के निर्देश पर अंतरराज्यीय चेकिंग कार्यक्रम के तहत कार्रवाई की जा रही है। अलवर और मत्स्य नगर डिपो में अभियान चलाकर यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करा रहे कंडक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। मत्स्य नगर डिपो की हरिद्वार से अलवर आ रही बस में मेरठ में चेकिंग के दौरान 10 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। कंडक्टर पंकज कुमार पर रिमार्क लगाया गया और उससे 3670 रुपए की राशि वसूल की गई।
इसी तरह जयपुर डिपो की जयपुर से हल्द्वानी जा रही बस की चेकिंग की गई तो 11 यात्रियों के पास टिकट नहीं थे। गजरौला चेकिंग प्वाइंट पर की गई इस कार्रवाई में कंडक्टर सुरेंद्र गोदारा पर रिमार्क लगाया गया। फिरोजपुर झिरका में अलवर डिपो की बस पर कार्रवाई की गई। बस में पांच यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। कंडक्टर नवीन यादव पर रिमार्क लगाया गया। मत्स्य नगर से दिल्ली जा रही बस में 14 यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। इस बस के कंडक्टर ताराचंद पर रिमार्क लगाया गया है।
यह कार्रवाई अलवर डिपो की मुख्य प्रबंधक सपना मीना और मत्स्य नगर डिपो के वित्त प्रबंधक कमलराज मीना ने की। मत्स्य नगर डिपो के मुख्य प्रबंधक कुलदीप शर्मा ने दोनों कंडक्टरों को फील्ड से हटा दिया है।दूसरी ओर, हाल ही में अलवर डिपो की एक बस में 14 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। इस पर हिंडौन डिपो की ओर से कंडक्टर संजू पर टिप्पणी की गई है।
You may also like
पीएनसी इन्फ्राटेक का मुनाफा चौथी तिमाही में 80 प्रतिशत गिरकर 75.43 करोड़ रुपए रहा
झारखंड ने 16वें वित्त आयोग से मांगे 3 लाख 3 हजार करोड़, मंत्रियों और अधिकारियों ने पेश की रिपोर्ट
वायुसेना प्रमुख का बयान क्या भारत के लिए चिंता बढ़ाने वाला है?
किशनगढ़ में नकली खाद बनाने की फैक्ट्री को लेकर डोटासरा का सरकार पर बड़ा हमला, बोले - 'भ्रष्टाचार का नया सबूत...'
एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आज भारत ने जीते इतने गोल्ड मेडल