अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सवाई माधोपुर जिले के बौंली कस्बे में अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे पट्टिका लगाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद गहराता जा रहा है। यह राजनीतिक टकराव अब भीषण लड़ाई में बदल गया है। कांग्रेस विधायक इंदिरा मीना और भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान दीक्षित के बीच कहासुनी हो गई। विधायक ने कथित तौर पर दीक्षित को धक्का दिया और मारपीट की।
विवाद के बाद भाजपा नेता का शर्ट फाड़ा
अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सवाई माधोपुर जिले के बौंली कस्बे में अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे पट्टिका लगाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद गहराता जा रहा है। यह राजनीतिक टकराव अब भीषण लड़ाई में बदल गया है। कांग्रेस विधायक इंदिरा मीना और भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान दीक्षित के बीच कहासुनी हो गई। विधायक ने कथित तौर पर दीक्षित को धक्का दिया और मारपीट की।
विवाद के बाद भाजपा नेता का शर्ट फाड़ा
बताया जा रहा है कि विधायक इंदिरा मीना ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान दीक्षित का शर्ट फाड़ दिया। इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। भाजपा ने इसे लोकतंत्र और संविधान का अपमान बताया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि को इस तरह का कृत्य शोभा नहीं देता।
इंदिरा मीना के खिलाफ एफआईआर की मांग
घटना के विरोध में भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा जिला अध्यक्ष मान सिंह गुर्जर के नेतृत्व में बौंली थाने पहुंचे। उन्होंने विधायक इंदिरा मीना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत भी दी गई, जिसमें सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
विधायक का यह व्यवहार सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण-गुर्जर
प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेड़ापति बालाजी परिसर में बैठक की। बैठक में विधायक के खिलाफ आगामी दिनों में किए जाने वाले आंदोलनों की रूपरेखा तैयार की गई। जिला अध्यक्ष मान सिंह गुर्जर ने कहा कि विधायक ने न केवल भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार किया है, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं का भी उल्लंघन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक का यह व्यवहार सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण है।
"17 मंडलों में जलाए जाएंगे कांग्रेस विधायक के पुतले"
भाजपा का कहना है कि विधायक इंदिरा मीना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई जनप्रतिनिधि ऐसी हरकत न कर सके। जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बुधवार को जिले के सभी 17 मंडलों में कांग्रेस विधायक के पुतले जलाए जाएंगे। उन्होंने मंडल अध्यक्ष हनुमान दीक्षित की जान को खतरा बताते हुए उनके लिए पुलिस सुरक्षा की मांग भी उठाई।
You may also like
चीन के राष्ट्रपति दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों का दौरा क्यों कर रहे हैं?
बिना FASTag के टोल टैक्स? गडकरी की नई पॉलिसी बदल देगी आपका सफर!
कांग्रेस के दबंग नेता और 'बाबोसा' के भतीजे प्रताप सिंह खाचरियावास कैसे फंसे ED के शिकंजे में? पढ़ें क्या है PACL से कनेक्शन
गर्मी का कहर! IMD का हीटवेव अलर्ट, जानें कैसे करें भयंकर तपिश से बचाव
'आपसे फिर कैसे बात होगी.....?' किरोड़ी लाल मीणा ने महिलाओं के हाथ पर लिखा अपना नंबर, जानिए क्या है पूरा मामला ?