जोधपुर शहर में खरीदारी करने आई एक महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई। महिला के साथ तीन अन्य महिलाएं भी थीं। चारों एक दुकान के बाहर खड़ी होकर बातें कर रही थीं। बातचीत करते-करते एक महिला के दुपट्टे में आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
घटना शुक्रवार दोपहर कंडोई बाजार में हुई। चार महिलाएं खरीदारी करने आई थीं। उनके हाथों में बैग भी थे। महिलाएं एक दुकान के बाहर बातचीत करते हुए आगे बढ़ी थीं। इस दौरान आगे चल रही महिला के दुपट्टे में आग लग गई। उसने चीखते हुए अपना दुपट्टा फेंका। पीछे चल रही महिलाओं ने उसका दुपट्टा हटाया और अपने बाकी कपड़ों से आग बुझाई।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है
महिला के दुपट्टे में लगी इस रहस्यमयी आग का वीडियो सामने आया है। कई लोगों ने अफवाह फैला दी कि अत्यधिक गर्मी के कारण आग लगी है। त्रिपोलिया मोती चौक बाजार कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी ने भी कहा है कि गर्मी के कारण आग लगी है। हालांकि, आग किस कारण से लगी, यह बात सामने नहीं आई है।
You may also like
प्रधानमंत्री मोदी ने तूतीकोरिन में किया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन
बरेली में सपा नेताओं की दबंगई कैमरे में कैद, व्यापारी को सड़क पर पीटा, वायरल हुआ वीडियो
'नशे से दूरी – है जरूरी'' अभियानः केन्द्रीय मंत्री चौहान ने नशामुक्त भारत बनाने की दिलाई शपथ
दून मेडिकल कॉलेज मेें स्थापित होगा ऑर्गन बैंक
जब संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा: माता प्रसाद पाण्डेय