Next Story
Newszop

पारिवारिक विवाद में चचेरे भाई ने गोली मारकर की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

Send Push

बांदा, 27 अप्रैल (हि.स.)। बबेरू कस्बा में रविवार सुबह चचेरे भाई ने मामूली कहासुनी के बाद अपने बड़े भाई को तमंचे से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार सुबह करीब 10 बजे 56 वर्षीय रज्जन मालिक किसी पारिवारिक मामले को लेकर अपने चचेरे भाई राजू महतो से बात करने गए थे। बातचीत के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि राजू ने तमंचा निकालकर रज्जन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल रज्जन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल और बबेरू कोतवाली प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को ही घटना का कारण पाया गया है। मृतक के भतीजे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

—————

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

The post appeared first on .

Loving Newspoint? Download the app now