Next Story
Newszop

प्यार में अंधी पत्नी ने करवाया पति का कत्ल, 1100 किलोमीटर दूर होटल से पकड़ा गया प्रेमी फूफा…

Send Push

बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर में जिस फूफा के प्यार में बीवी ने शादी के महीने भर बाद ही अपने पति की गोली मारकर हत्या करवा दी, वह 1100 किलोमीटर दूर राजस्थान के एक होटल से पकड़ा गया।

बिहार के औरंगाबाद जिले में पिछले दिनों फूफा से अवैध संबंध में पति की गोली मारकर हत्या करवाने का मामला चर्चा में रहा था। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिस फूफा के चक्कर में बीवी ने अपने पति को मरवाया, वो मौका-ए-वारदात से लगभग 1100 किलोमीटर दूर एक होटल में मिला। नवीनगर थाना क्षेत्र के बड़वान गांव निवासी प्रियांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता और रिश्तेदार फूफा जीवन सिंह को राजस्थान पुलिस ने शुक्रवार को सवाई माधोपुर से गिरफ्तार किया।

वह सवाई माधोपुर में रणथंभौर रोड पर एक होटल में फर्जी पहचान पत्र के साथ ठहरा हुआ था। बिहार पुलिस के इनपुट पर स्थानीय मानटाउन थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। बता दें कि 24 जून 2025 को प्रियांशु सिंह उर्फ छोटू की हत्या कर दी गई थी। वह नवीनगर रोड स्टेशन से अपने गांव बड़वान लौट रहे थे, तभी रास्ते में अपराधियों ने गोली मारी थी।

प्रियांशु की शादी 21 मई को टंडवा थाना के घुरासागर निवासी गुंजा सिंह के साथ हुई थी। शादी के मात्र एक महीने बाद यह वारदात हुई थी। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गुंजा सिंह का अवैध संबंध अपने फूफा जीवन सिंह के साथ चल रहा था। जीवन सिंह, गुंजा सिंह की शादी नहीं होने देना चाह रहा था और कई बार उसने शादी तुड़वाने की कोशिश भी की थी। बड़वान गांव निवासी प्रियांशु से शादी होने के बाद भी गुंजा सिंह ससुराल में उससे दूरी बनाकर रह रही थी।

पति प्रियांशु को मरवाने के लिए पत्नी गुंजा और उसके फूफा जीवन ने सुपारी देकर दो शूटर हायर किए थे। पुलिस ने हत्याकांड के कुछ दिनों के भीतर ही दोनों शूटर और गुंजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। मगर मुख्य साजिशकर्ता फूफा जीवन सिंह फरार चल रहा था। गुंजा ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया था।

Loving Newspoint? Download the app now