इस समय का महत्वपूर्ण मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल इस मैच में भाग नहीं ले रहे हैं और उनकी जगह अनुभवी सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में दिल्ली टीम को बड़ा झटका लगा है। अक्षर पटेल की तबीयत ठीक नहीं है और इसी वजह से वह इस मैच में भाग नहीं ले रहे हैं। उनकी जगह युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी को शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर की टीम में वापसी हुई है।
मिचेल सैंटनर को कार्बिन बॉश की जगह मुंबई की प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। आईपीएल 2025 में अभी तक मुंबई इंडियंस ने 12 मैचों में 7 में जीत दर्ज की है और उनके 14 अंक हैं। टीम आईपीएल 2025 की अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो उन्होंने 12 मैचों में 6 में जीत दर्ज की है और 13 अंक के साथ वह प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है।
मुंबई इंडियंस टीम ने यह मैच अपने नाम कर लिया, तो वह लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। दिल्ली टीम ने अगर यह मैच जीता, तो वह प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेगी। अभी तक तीन टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। उनके नाम है गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स। यह देखना बेहद जरूरी होगा कि इस मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है।
यह रही मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI:रयान रिकल्टन, रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI:फाफ डु प्लेसिस (कप्तान) , अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुश्मंथा चमीरा, मुस्तफिज़ुर रहमान, मुकेश कुमार
You may also like
भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ की बंपर लॉन्चिंग, 2025 में भी जारी रहने की उम्मीद
Optical Illusion Personality Test: आधा खाया सेब या कपल का चेहरा! तस्वीर में पहले क्या दिखा? 5 सेकंड में पता चलेगा आप लाइफ में डेरिंग है या डपरोक
योगी सरकार ने बजट से पहले 575.99 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी
गर्मी में दान करने के शुभ फल: पानी, फल और गुड़ का महत्व
एल एंड टी के चेयरमैन का 90 घंटे काम करने का सुझाव, सोशल मीडिया पर चर्चा