भारतीय टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रोहित शर्मा का प्रदर्शन आईपीएल में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और ऐसे कई रिकॉर्ड्स है जो उन्होंने बनाए और तोड़े हैं। रोहित शर्मा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। इस समय में भी रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की है और विरोधी टीम के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला है।
मुंबई इंडियंस को अब अपना अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आज यानी 27 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 की शुरुआत काफी खराब तरीके से की थी लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में उन्होंने धमाकेदार वापसी की है। मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले चार मैच जीते हैं और टीम 10 अंक के साथ आईपीएल 2025 की अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रोहित शर्मा एक अविश्वसनीय उपलब्धि को अपने नाम कर सकते हैं। रोहित शर्मा को आईपीएल में 300 छक्के पूरा करने के लिए पांच छक्के और जड़ने होंगे। अगर वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में पांच छक्के जड़ देते हैं तो रोहित शर्मा आईपीएल में 300 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें कि, रोहित शर्मा ने अभी तक 265 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 295 छक्के मारे हैं। आगामी मैच में भी उन्हें ऐसी ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा। इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने आईपीएल में 285 छक्के जड़े हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी जीत दर्ज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस टीमलखनऊ सुपर जायंट्स की बात की जाए तो उन्होंने 9 मैच में 5 में जीत दर्ज की है जबकि चार मैच वह हार चुके हैं। टीम के 10 अंक हैं और आईपीएल 2025 की अंक तालिका में वह छठवें पायदान पर है। यह देखना बेहद जरूरी होगा कि अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ टीम कैसा प्रदर्शन करती है।
फिलहाल मुंबई इंडियंस टीम जबरदस्त फॉर्म में है और वह टॉप 3 में अपनी जगह बनाने को जरूर देखेगी। रोहित शर्मा की निगाहें इस रिकॉर्ड के साथ-साथ अपनी टीम को जीत दिलाने पर भी होगी। पिछले दो मैच में रोहित शर्मा ने दो अर्धशतक बनाए हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
You may also like
राजगढ़ःमन की बात कार्यक्रम देश की वर्तमान परिस्थितियों से जोड़ने का काम करता है: हितानंद शर्मा
जबलपुर : अचानक बिगड़ा मौसम, तेज अंधड़ के साथ बारिश में पेड़ गिरे
नाहन के नमन भटनागर ने काठमांडू में जीता स्वर्ण
भारतीय मजदूर संघ की दो दिवसीय बैठक संपन्न, लिये गये कई निर्णय
तेलंगाना के कृषि मंत्री ने झारखंड के कृषि मंत्री का किया स्वागत