एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि मुकाबले में रोहित ने अपने वनडे करियर का 32वां अर्धशतक पूरा किया, और 97 गेंदों में 7 चौके व 2 छक्कों की मदद से कुल 73 रनों की कमाल की पारी खेली।
इस पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने इतिहास रचते हुए एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि अब वह भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा (11237) रन बनाने वाले कुल तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान व बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली (11221) को पीछे कर दिया है। रोहित से आगे अब विराट कोहली (14181) और सचिन तेंदुलकर (18426) हैं।
भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ी| खिलाड़ी | मैच | रन |
| सचिन तेंदुलकर | 463 | 18426 |
| विराट कोहली | 304 | 14181 |
| रोहित शर्मा | 275* | 11237 |
| सौरव गांगुली | 308 | 11221 |
| रोाहुल द्रविड़ | 340 | 10768 |
दूसरी ओर, मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। 17 रनों के स्कोर पर ही टीम के दो विकेट गिर गए। पहले कप्तान शुभमन गिल 9 और विराट कोहली (0) शून्य पर जल्दी आउट हो गए। यह वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार था, जब कोहली लगातार दो वनडे पारियों में शून्य पर आउट हुए हों।
हालांकि, इसके बाद रोहित शर्मा (73) और श्रेयस अय्यर (61) ने तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी कर, डगमगाती भारतीय पारी को संभालने का प्रयास किया है। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 35 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर कुल 168 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय अक्षर पटेल 15* और केएल राहुल 6* रन बनाकर मौजूद हैं।
You may also like

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने अचानक से किया अपने स्क्वाड में बदलाव, धाकड़ खिलाड़ी की हुई वापसी, भारत के लिए खतरे की घंटी

कर्ज में डूबे हैं देश के 15% लोग, दिल्ली में कर्जदारों की संख्या सबसे कम, कौन है नंबर 1?

सऊदी-पाकिस्तान परमाणु रक्षा डील से भड़का भारत का मुस्लिम दोस्त, दौड़े-दौड़े मनाने पहुंचे पाकिस्तानी सेना प्रमुख, किया बड़ा ऐलान

Women's World Cup 2025: प्रतीका-स्मृति के शतकों से भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रन से हराया (DLS), सेमीफाइनल में की धमाकेदार एंट्री

Kurnool Bus Fire Accident: घर में दीया जलाने वाला तक नहीं बचा, पूरी फैमिली जिंदा जली, कुरनूल बस अग्निकांड की भयावह दास्तां




