वैदिक ज्योतिष के अनुसार, द्विद्वादश योग तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से बारहवें और दूसरे भाव में होते हैं या फिर 30 डिग्री की दूरी पर होते हैं। आइए जानते हैं कि इस योग के प्रभाव से किन 3 राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।
शनि और शुक्र का प्रभाव
वैदिक ज्योतिष में शनि और शुक्र को अत्यधिक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। शनि को कर्मफल दाता और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है, जबकि शुक्र धन, वैभव और सौंदर्य का कारक ग्रह है। जब इन दोनों ग्रहों के बीच विशेष संबंध बनता है, तो इसका गहरा प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है।
विशेष लाभ पाने वाली राशियाँ
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वर्तमान में शनि मीन राशि में हैं, जबकि शुक्र जून में मेष राशि में गोचर करेंगे। इन दोनों ग्रहों के 30 डिग्री पर होने से द्विद्वादश योग का निर्माण होगा, जो तीन राशियों के लिए वरदान साबित हो सकता है।
मेष राशि
शुक्र का आपकी राशि में गोचर और शनि से बनता द्विद्वादश योग आपके लिए लाभकारी रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे, शिक्षा में रुकावटें दूर होंगी, और संतान संबंधी चिंताओं में राहत मिलेगी। रुकी हुई योजनाएं आगे बढ़ेंगी और इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं। व्यापार में मुनाफे के अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवन अधिक अनुशासित और संतुलित रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह योग विशेष रूप से शुभ रहेगा। करियर और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। लंबे समय से रुके कार्य अब पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर होंगे और छोटी यात्राओं के योग भी बन सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए यह समय शुभ संकेत लेकर आ रहा है, खासकर जब शनि आपकी राशि में साढ़ेसाती के अंतिम चरण में हैं। वर्षों की मेहनत अब रंग ला सकती है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। कार्यक्षेत्र में मान्यता और प्रशंसा मिलेगी। मानसिक तनावों में कमी आएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबे समय से अटकी योजनाएं अब गति पकड़ेंगी।
You may also like
IPL 2025 Final: क्रुणाल पांड्या का स्पैल रहा RCB बनाम PBKS फाइनल मैच का 'प्ले ऑफ द डे'
IPL 2025 : विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए अनुष्का शर्मा पहनकर आई थी लकी आउटफिट, जानें सबकुछ...
असम : मुख्यमंत्री ने शहरी बाढ़ से निपटने के लिए वेटलैंड के संरक्षण का किया आह्वान
IPL 2025 Final Match Result : आरसीबी का सूखा खत्म, 18 साल में पहली बार बनी आईपीएल चैंपियन, विराट कोहली की आंखों से बहने लगे खुशी के आंसू
IPL 2025 : RCB में 18 नंबर की जर्सी वाले विराट ने जीतने के बाद क्या किया... जानें सबकुछ...