नई दिल्ली। कुछ दिन पहले प्रेमी जोड़ो का प्रेम सप्ताह यानी वैलंटाइन वीक चल रहा था। सभी प्रेमी अपनी प्रेमिकाओं को खुश करने में लगे थे। ऐसे में कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
एक वीडियो में 14-15 साल के तीन बच्चे, एक लड़का और दो लड़कियां, एक दूसरे से गले मिलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे बीच गली में प्यार का इजहार करने लगते हैं। पहले बच्चे गले मिलते हैं, जिसके बाद लड़का एक लड़की को चूमता है और उसे गोद में उठा लेता है। इसके बाद जो होता है उसे देखकर आपको मजा आ जाएगा।
ऊपर से आई आवाज
तीनों बच्चों की आशिकी देखकर पास के घर का एक व्यक्ति उन पर पानी फेंकता है और उन्हें भगाने की कोशिश करता है। पानी फेंकने के बाद लड़कियां भाग जाती हैं। लड़का अपनी स्कूटी ले जा रहा होता है, तब ही उस पर ऊपर से चप्पल उड़कर आती है। वो जल्दी जल्दी वहां से भाग जाता है।
वायरल वीडियो पर प्रतिक्रियाएं
वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दीया। कुछ लोग बच्चों के व्यवहार को गलत बता रहे हैं और कह रहे हैं कि उनके साथ और सख्ती से पेश आना चाहिए था। कुछ लोग इसे समाज में अश्लीलता फैलाना बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग बच्चों को ‘कुत्ता’ और ‘कुतिया’ जैसे शब्दों से संबोधित करने पर आपत्ति जता रहे हैं। एक ने कमेंट किया कि, सरकार ने ऐसी कई योजनाएं लाकर युवाओं को आवारा सांड़ बना दिया है। दूसरे ने लिखा, यह दर्शाता है कि समाज की संस्कृति ख़तरनाक स्थिति के कगार पर है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि बच्चों को उचित मार्गदर्शन और शिक्षा मिले ताकि वे भविष्य में इस तरह के व्यवहार से बचें।
You may also like
खेल की खबरें: MI-SRH के बीच IPL मैच में बांह पर काली पट्टी बांधेंगे खिलाड़ी और आतंकी हमले से आहत खेल जगत ने किया शोक व्यक्त
अपने एक्स की सूरत भी देखना पसंद नहीं करते ये सितारें.. देखते ही फेर लेते हैं मुंह ♩
'हमेशा अच्छा…', संजीव गोयनका को नजरअंदाज करने के बाद केएल राहुल ने शेयर किया LSG फैन्स के लिए मैसेज
पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर यात्रा की 90 फीसदी बुकिंग रद्द: दिल्ली की ट्रैवल एजेंसियां
LIC की स्मार्ट पेंशन योजना: बुढ़ापे में वित्तीय सुरक्षा का बेहतरीन विकल्प