ये तो सब जानते है कि मुगलों ने भारत पर सदियों तक शासन किया है और भारत पर उनकी प्रवृति हमेशा से राजसिक रही है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो मुगल अपनी राजनीतिक योजनाओं और अपनी शान शौकत तथा अलग लाइफस्टाइल के लिए हमेशा से चर्चा का विषय रहे है। बहरहाल ये उस दौर की बात है जिसमें एक राजा की कई रानियां हुआ करती थी और हरम में किन्नर रखने की शुरुआत अकबर ने की थी। हालांकि मुगलों के हरम में किन्नर आखिर क्यों रखे जाते थे, हम आपको इस वजह से रूबरू करवाना चाहते है।
मुगलों के हरम में किन्नर क्यों रखे जाते थे, जानिए वजह :बता दे कि हर राजा की कई रानियां होती थी, तो ऐसे में रानियों पर नजर रखने के लिए किन्नर रखे जाते थे और इस की दूसरी वजह ये भी थी कि उस जमाने के प्रशिक्षित किन्नर युद्ध कलाओं और हथियार चलाने में भी काफी निपुण होते थे। यहां गौर करने वाली बात ये है कि अकबर के शासनकाल में रानियों के कक्ष को हरम कहा जाता था, जहां रानियों के इलावा केवल उनकी दासियां और बादशाह अकबर ही जा सकते थे।
एक राजा की होती थी कई रानियां :गौरतलब है कि जब हरम में इतनी सारी रानियां रहती थी, तो वहां सुरक्षा की भी जरूरत होती थी। जी हां इतनी रानियों की सुरक्षा को लेकर खुद बादशाह अकबर भी काफी डरे रहते थे। वो इसलिए क्योंकि हरम में रानियों और नौकरों के बीच नाजायज संबंध बनना काफी आम बात थी। यही वजह है कि इस शर्मिंदगी से बचने के लिए मुगलों ने अपनी रानियों पर नजर रखने के लिए किन्नरों की सेना तैनात कर रखी थी और किन्नरों का खौफ हर रानी को होता था। बहरहाल हरम में किन्नरों को रखने का चलन सम्राट अकबर ने शुरू किया था, लेकिन अकबर के बाद इस चलन को सभी मुगल सम्राटों ने बखूबी निभाया।
बादशाह अकबर ने शुरू किया था ये चलन :वैसे आपको बता दे कि बादशाह अकबर के राज में जोधा को छोड़ कर बाकी सभी रानियां मुस्लिम धर्म की थी और यही वजह है कि रानी जोधा की बात हर दूसरी रानी मानती थी और जोधा भी अपनी हर रानी की जरूरत का बखूबी ख्याल रखती थी। इसलिए बादशाह अकबर भी उनकी काफी इज्जत करते थे। मगर इसके बावजूद भी बादशाह अकबर ने हरम की सुरक्षा के लिए किसी महिला को नहीं बल्कि किन्नरों को तैनात कर रखा था।
वो इसलिए क्योंकि उस समय के किन्नर हथियार चलाने में काफी निपुण होते थे और वे किसी भी योद्धा को मारने की क्षमता रखते थे। यही वजह है कि हरम की सुरक्षा के लिए किन्नर रखे जाते थे। बहरहाल अब तो आप समझ गए होंगे कि आखिर मुगलों की हरम में किन्नर क्यों रखे जाते थे और इसके पीछे की वजह क्या है। दोस्तों हम उम्मीद करते है कि आपको ये जानकारी जरूर पसंद आई होगी।
You may also like
IPL 2025: अब इस क्लब में धोनी ने बना ली है जगह
Apple iPhone 15 vs iPhone 15 Plus: Full Price and Specs Comparison for Buyers in April 2025
इंदौर में ऑनलाइन ठगी का शिकार युवक ने की आत्महत्या
भारत के लोग कब सुधरेंगे, '6000 रुपये, 6000 रुपये…', रसियन पत्नी को देखकर लोगों ने किए भद्दे कमेंट, इंडियन पति ने वीडियो बनाकर निकाली भड़ास ⤙
सरसों के तेल की शुद्धता कैसे जांचें: जानें आसान तरीके