शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन का एक ऐसा राज पूरे परिवार के सामने खुला। जिसके कारण शादी के 15 दिनों के अंदर ही बात तलाक तक पहुंच गई। उत्तर प्रदेश के पीपीगंज में हाल ही में एक शादी हुई थी। शादी को काफी धूमधाम से किया गया था और दूल्हा खुश होकर अपनी दुल्हन को विदा कर अपने साथ घर लाया था।
दूल्हे के घरवालों ने अच्छे से अपनी बहू का स्वागत किया और उसे खूब प्यार दिया। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन के सिर से विग गिर गई और दुल्हन को गंजा देख हर किसी के होश उड़ गए। लड़के ने जब अपनी पत्नी को गंजा पाया तो परिवार के लोगों को तुरंत इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद घर में हल्ला मच गया।
लड़के के घर वालों ने बिना कोई देरी किए सीधा लड़की की मां को फोन किया और उन्हें अपने घर बुला लिया। जिसके बाद लड़की के घर वालों से उनकी खूब बहस हुई और लड़की को उसके मायके भेज दिया गया।
अब ये मामला पुलिस तक पहुंचा गया है। ससुराल वालों ने लड़की व उसके परिवार के लोगों पर काफी गंभीर आरोप लगाएं हैं। लड़की व उसके परिवार वालों पर आरोप लगाते हुए दूल्हे और उसके परिवार वालों ने पुलिस से कहा है कि दुल्हन के सिर पर एक भी बाल नहीं है। ये बात उनको बताई नहीं गई थी। इस चीज को छुपाकर उनके साथ धोखा किया गया। शादी के बाद ही उनके सामने दुल्हन की ये सच्चाई सामने आई।
वहीं दूसरी ओर दुल्हन की मां ने पीपीगंज थाने में तहरीर दी है और लड़के वालों पर कार्रवाई करने की मां की है। लड़की की मां ने पुलिस से कहा है कि वो अपनी बेटी को ससुराल भेजना चाहती है। लेकिन लड़का उसे अपने साथ ले जाने को राजी नहीं हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने भी बुलाया। जहां इन दोनों से बात की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों अपनी जिद पर आड़े रहे। ससुराल पक्ष के लोगों ने दुल्हन की विदाई कराने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों को घर भेज दिया गया।
वहीं अब पुलिस ने एक सप्ताह बाद फिर से थाने पर पंचायत बुलाई है। इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। बातचीत से मामला तय नहीं होगा तो केस दर्ज कर दिया जाएगा।
You may also like

एमपी में आदिवासी वोटरों के वोट काटने की साजिश... SIR को उमंग सिंघार का 'डर', कई खामियां गिनाई

High Court Vacancy 2025: एमपी हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का मौका, ये डिग्री है तो मिलेगी बढ़िया सैलरी

हमास पर तिलमिलाए नेतन्याहू, गाजा में आईडीएफ ने बरसाया बम, ट्रंप ने इजरायली हमले का किया समर्थन

नागपुर में हाइवे पर डटे किसान, बच्चू कडू ने मुंबई जाने से किया इनकार, दूसरे दिन भी लगा रहा NH-44 पर 20 किलोमीटर लंबा जाम

Gold And Silver Rate Today: धनतेरस से सस्ते हो रहे सोने और चांदी की कीमत में छठ पूजा के बाद फिर उछाल, जानिए आज सर्राफा बाजार में कितना है भाव?




