महज एक प्याज को अपने बिस्तर के पास रखने से कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। प्याज को बिस्तर के पास रखने से अनगिनत लाभ जुड़े हुए हैं, जिनके बारे में शायद ही आपने पहले सुना होगा। बिस्तर के पास प्याज रखने से क्या फायदे हमें मिलते हैं, ये हम आपको बताने जा रहे हैं। ये लाभ जानने के बाद आप एकदम हैरान हो जाएंगे और रोज रात को सोने से पहले अपने पास एक प्याज जरूर रखेंगे।
सर्दी-खांसी करे दूरअगर आपको बार-बार सर्दी-खांसी की समस्या होती है। तो आप अपने बिस्तर के पास एक प्याज को रखकर सोया करें। ऐसे करने से सर्दी-खांसी की समस्या दूर हो जाएगी। दरअसल प्याज के अंदर एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो कि बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर कर देते हैं। माना जाता है कि पुराने समय में लोग सर्दी-खांसी की समस्या दूर करने के लिए यही उपाय किया करते थे और रोज रात को सोते समय अपने बिस्तर के पास एक प्याज को काटकर रखते थे। इसलिए आप चाहें तो इस उपाय को अजमां सकते हैं।
इसके अलावा ये भी माना जाता है कि जिन लोगों को रात को नींद नहीं आती है। वो भी अपने बिस्तर के पास प्याज को रखें तो उन्हें नींद अच्छे से आती है। इसलिए नींद न आने की बीमारी से ग्रस्त लोग प्याज को अपने पास रखकर सोया करें।
मच्छर और कीड़े रहें दूररात को अगर अपने पास प्याज को रखकर सोया जाए तो मच्छर और कीड़े दूर रहते हैं और तंग नहीं करते हैं। इसलिए मच्छर और कीड़े की समस्या को दूर करने में भी प्याज लाभकारी होता है। आप बस एक प्याज को बीच में से काट लें और अपने तकिये के पास रख लें।
पैरों को करे डिटॉक्सपैरों को डिटॉक्स करने के लिए भी प्याज कारगर साबित होता है। आप रात को सोने से पहले पैरों के नीचे प्याज के रस को लगा लें। या फिर अपने मौजे में प्याज को रख कर सो लें। प्याज से जुड़े इस उपाय को करने से पैर डिटॉक्स होंगे और साथ ही पैरों में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होगा।
प्याज से जुड़े अन्य फायदे –
प्याज बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है और इसका रस बालों पर लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छे से होती है। प्याज का रस निकालकर उसे अपने बालों पर अच्छे से लगा लें। आधे घंटा बाद बालों को पानी से साफ कर लें। हफ्ते में दो दिन बालों पर प्याज का रस लगाने से बाल लंबे हो जाएंगे और झड़ने की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
चेहरे पर भी प्याज का रस लगाने से कई लाभ मिलते हैं। इसका रस अगर चेहरे पर लगाया जाए तो रंगत साफ हो जाती है।
कपड़ों के दागों को गायब करने के लिए प्याज का प्रयोग करें। दाग वाले हिस्से पर प्याज को अच्छे से रगड़ दें।
घर की खिड़कियों और दरवाजों को साफ करने के लिए प्याज का प्रयोग किया जा सकता है। प्याज के रस में बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर खिड़कियों और दरवाजों को साफ करें। ऐसा करने इनपर लगे बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं।
You may also like
कांग्रेस की बड़ी योजना, 'संविधान बचाओ रैली' में उठाएगी जातीय जनगणना का मुद्दा
Actor Shehnaaz Gill Buys Mercedes-Benz GLS Worth ₹1.34 Crore, Celebrates Hard-Earned Milestone
लोकतंत्र के सजग प्रहरी, योग गुरु शिवानंद बाबा का निधन, 128 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पद्मश्री योग गुरु शिवानंद बाबा के निधन से दुखी, उनका जाना अपूरणीय क्षति : पीएम मोदी
आतंकी हमले पर राय रखने से पहले जम्मू जाएं और कश्मीरी पंडितों से मिलें: अशोक पंडित