उत्तर प्रदेश के कानपुर की मुक्केबाज प्रियंका पाल 25 साल तक बतौर महिला मुक्केबाज की तरह रिंग में उतरती रहीं, जिसके बाद उनके परिवार वालों ने शादी के लिए लड़का ढूंढ़ना शुरु किया। जी हां, घरवाले अपने लिए दामाद खोज़ रहे थे, लेकिन बेटी कहानी में ट्विस्ट लेकर बैठी हुई थी, जिसका खुलासा होने पर परिवार के पैरों तले से जमीन खिसक गई। अब हो भी क्यों न, बेटी ने गुपचुप काम ही ऐसा किया है, जिसकी वजह से हैरानी होना लाजमी है। बेटी के सरप्राइज के बाद मामला इतना बदल गया कि अब घरवाले अपने लिए बहू की तलाश कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?
कानपुर की रहने वाली प्रियंका पाल ने बचपन से ही गर्ल्स स्कूल में पढ़ाई की, उन्हें बॉक्सिंग का शौक था, तो घरवालों ने बॉक्सिंग करने के लिए मना नहीं किया। 25 साल की उम्र तक प्रियंका पाल महिला बाक्सर के रुप में खूब नाम कमाती रही, लेकिन अब अचानक से उन्हें लिए पति नहीं, बल्कि पत्नी की तलाश की जा रही है। हालांकि, प्रियंका पाल के इस कदम से उनके घरवाले काफी नाराज़ थे, लेकिन बाद में सबने इसे किस्मत मानकर स्वीकार कर लिया।
परिवार वाले अब खोज रहे हैं बहू25 साल तक की उम्र तक लड़की बनकर रहने वाली प्रियंका पाल ने अचानक से दिल्ली के अस्पताल में जाकर अपना लिंग बदलवा लिया और अब एक लड़का बन गई हैं। इतना ही नहीं, अब उन्हें प्रियंका पाल नहीं, बल्कि श्रेयान पाल के नाम से जाना जाएगा। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । श्रेयान पाल ऊर्फ प्रियंका पाल के लिए अब घरवाले बहू तलाश कर रहे हैं। परिवार वालों का कहना था कि हम उसकी शादी के लिए लड़का ढूंढ़ रहे थे, लेकिन अब लड़की ढूंढ़नी पड़ेगी, जो इस घर की बहू बनेगी।
पुरुष बॉक्सिंग कोच बनने की इच्छाश्रेयान पाल ऊर्फ प्रियंका पाल ने अब पुरुष बॉक्सिंग कोच बनने की इच्छा जताई है। मतलब अब वे लड़को को बॉक्सिंग की ट्रेनिंग देंगे। बता दें कि श्रेयान पाल ऊर्फ प्रियंका पाल को बचपन से ही लड़का बनकर रहना पसंद था, लेकिन तब उसे लिंग परिवर्तन के बारे में पता नहीं था। इन सबके बावजूद वह हमेशा लड़कों की तरफ ही बर्ताव करती थी, उसे मर्दानी की तरह जीना पसंद था, जिसकी वजह से अब वह लड़का बन गया और उसने अपना नाम भी बदलवा लिया।
5 से 6 लाख रुपये में लड़का बनी प्रियंकाप्रियंका को लड़का बनने के लिए दो साल का समय लगा, जिसमें तकरीबन 5 से 6 लाख रुपये का खर्चा आया, इसके लिए उसे चार बार सर्जरी भी करवानी पड़ी। पहले 6 महीने के लिए उसके अंदर मेल हॉर्मोन्स डाले गए और फिर बाद टॉप सर्जरी की गई, जिसके बाद फिर 6 महीने बाद बॉटम सर्जरी करनी पड़ी। तमाम तरह की मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद आखिरकार अब जाकर प्रियंका श्रेयान पाल बन चुका है और उसे अब बहुत ही ज्यादा खुशी मिल रही है, क्योंकि वह शुरु से ही लड़का बनना चाह रहा था।
You may also like
मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं…'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच मौनी रॉय-रकुल प्रीत ने की सेना के लिए प्रार्थना
Operation Sindoor के ऊपर मुकेश अंबानी का बयान, पीएम का जिक्र करते हुए कहीं ये बातें, रिलायंस इंडस्ट्रीज साथ
Summer : गर्मियों में तरबूज का सेवन करना सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें कब करें इसका सेवन
कंगना रनौत और अनुपम खेर ने जम्मू में सुरक्षा पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हमलों का किया विरोध
बलूचिस्तान में बीएलए का दावा - एक तिहाई क्षेत्र पर कब्जा, भाग चुकी है पाक आर्मी