नई दिल्ली, 22 अगस्त (Udaipur Kiran News). इस दीवाली हुंडई की पॉपुलर कारें खरीदना मिडिल क्लास परिवारों के लिए और भी आसान हो सकता है. मोदी सरकार कई आइटम्स पर GST घटाने की तैयारी कर रही है, जिसमें छोटी और मिड-साइज कारें भी शामिल हैं. माना जा रहा है कि GST को 28% से घटाकर 18% तक किया जा सकता है, जिससे इन कारों की कीमतों में सीधा 10% का फर्क आ सकता है. हालांकि, सरकार ने अब तक आधिकारिक तौर पर नई GST दरों की पुष्टि नहीं की है.
अभी कितनी है टैक्स दर और कैसे पड़ेगा फर्क?फिलहाल कारों पर 28% GST के साथ 1% सेस लगता है, जिससे कुल टैक्स 29% हो जाता है. यदि किसी कार की बेस कीमत 5 लाख रुपए है, तो मौजूदा टैक्स के साथ उसकी कीमत 6,45,000 रुपए तक पहुंच जाती है. GST घटकर 18% (कुल टैक्स 19%) होने पर वही कार 5,90,000 रुपए में मिल सकती है. इससे ग्राहकों को 55,000 रुपए तक की सीधी बचत होगी.
हुंडई की पॉपुलर कारों पर संभावित GST कटौती का फायदा
ग्रैंड i10 निओस | 5,98,300 | 1,73,507 | 1,13,677 | 59,830 |
एक्सटर | 5,99,900 | 1,73,971 | 1,13,981 | 59,990 |
ऑरा | 6,54,100 | 1,89,689 | 1,24,279 | 65,410 |
i20 | 7,50,900 | 2,17,760 | 1,42,671 | 75,089 |
वेन्यू | 7,94,100 | 2,30,288 | 1,50,879 | 79,409 |
वरना | 11,07,400 | 3,21,146 | 2,10,406 | 1,10,740 |
क्रेटा | 11,10,900 | 3,22,161 | 2,11,071 | 1,11,090 |
अल्काजार | 14,99,000 | 4,34,709 | 2,84,810 | 1,49,899 |
टक्सन | 29,26,800 | 8,48,771 | 5,56,092 | 2,92,679 |
यदि सरकार GST दरें घटाती है तो हुंडई की छोटी और मिड-साइज कारों की कीमतों में 55,000 रुपए से लेकर 2.9 लाख रुपए तक की बचत संभव है. उदाहरण के तौर पर, क्रेटा पर 1,11,090 रुपए, वेन्यू पर 79,409 रुपए और ग्रैंड i10 निओस पर लगभग 59,830 रुपए का फायदा हो सकता है.
You may also like
Duleep Trophy 2025: 'अस्वस्थ' शुभमन गिल हो सकते हैं टूर्नामेंट से बाहर, एशिया कप से भी….
UPSC भर्ती 2025: सहायक लोक अभियोजक और व्याख्याता पदों के लिए आवेदन शुरू
गोपालपुरा पुलिया के पास एनबीसी कंपनी में तेंदुए (पैंथर) के दिखने से हड़कंप, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
'वोटर अधिकार यात्रा' बन चुकी है देशव्यापी आंदोलन, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता शामिल होंगे
Vivo T4R 5G Review vs Realme P4 Pro vs Moto G96 : यूज़र्स के लिए कौन है बेस्ट डील?