सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान पुलिस विभाग ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भर्ती अभियान राज्य में 10,000 कांस्टेबल पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। लिखित परीक्षा 13 सितंबर 2025 को दो शिफ्ट और 14 सितंबर 2025 को एक शिफ्ट में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-कीउम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं:
प्रोविजनल आंसर-की 19 सितंबर 2025 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को समय रहते इसे अवश्य चेक करने की सलाह दी जाती है।
ऐसे करें संभावित स्कोर की गणनाउम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की के आधार पर अपना अनुमानित स्कोर निकाल सकते हैं। परीक्षा का मार्किंग पैटर्न इस प्रकार है:
- हर सही उत्तर पर +1 अंक मिलेगा।
- हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटा जाएगा।
उम्मीदवार अपने सही जवाबों को आंसर-की से मिलाकर संभावित रिजल्ट का अंदाजा लगा सकते हैं।
उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया है।
- आपत्ति दर्ज करने की विंडो 21 सितंबर से 23 सितंबर 2025 तक खुली रहेगी।
- इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन आईडी से लॉगइन करना होगा।
- प्रति प्रश्न ₹100 शुल्क जमा करना अनिवार्य है। ई-मित्र के माध्यम से सर्विस चार्ज अलग से लिया जाएगा।
- आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित सवाल का प्रमाण या दस्तावेज भी अपलोड करना होगा।
समय पर शुल्क जमा नहीं करने पर आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी आपत्तियों की जांच के बाद विभाग अंतिम आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।
You may also like
फैक्ट्रियों से कपड़ा चोरी करने वाली गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार
`सबसे खूबसूरत मगर सबसे खतरनाक थी ये महिला जासूस, बिना हाथ लगाए मार दिए थे 50 हजार सैनिक
एंटी-ट्रंप एआई वीडियो ने यूट्यूब पर मचाई धूम, 2.2 अरब से अधिक व्यूज
`इस गांव में घरवाले अपनी बेटियों से कराते हैं देह व्यापार, कम उम्र में लड़कियां हो जाती है जवान
पहला टी20 : साल्ट की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से हराया