लाइव हिंदी खबर :- भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में एक कदम उठाया गया है| विदेश मंत्रालय और ग्लोबल अफेयर्स कनाडा के अधिकारियों ने राजधानी दिल्ली में प्री-फॉरेन ऑफिस कंसलटेंशन आयोजित किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सेक्रेटरी (ईस्ट) पी. कुमारन ने किया, जबकि कनाडाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डिप्युटी मॉडर्न फॉरेन मिनिस्टर डेविड मॉरिसन ने किया।
बैठ के दौरान दोनों देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने और साझेदारी को नई ऊंचाईयों तक ले जाने पर चर्चा की गई। बातचीत का फोकस द्विपक्षीय संबंध, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे थे। इसमें व्यापार, शिक्षा, निवेश, कूटनीतिक, वोट नीति और लोगों से लोगों के रिश्तों को और गहरा करने पर विचार हुआ। भारत और कनाडा के रिश्ते हाल के वर्षों में कई चुनौतियों से गुजर रहे हैं, लेकिन इस तरह की बातचीत से यह उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों देश भरोसे और सहयोग के नए आयाम तलाशेंगे।
You may also like
यूपी के किसानों के लिए बुरी खबर! PM किसान योजना की किस्त से पहले करना होगा ये काम
स्वदेशी से ही आत्मनिर्भर बनेगा भारत – केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
मेडागास्कर में युवा नेतृत्व वाले प्रदर्शनों ने सरकार को भंग करने पर मजबूर किया
लंदन में गांधी प्रतिमा से छेड़छाड़ करने पर नाराजगी, ब्रिटिश उच्चायुक्त ने की निंदा
महानवमी 2025: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, ग्रहों की चाल लाएगी बड़ा बदलाव!