Next Story
Newszop

डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने दीं पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Send Push

लाइव हिंदी खबर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। स्केरिट ने मोदी को एक वैश्विक नेता और दूरदर्शी राजनेता बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी ने न केवल भारत की प्रगति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को भी मजबूत किया है।

image

रूजवेल्ट स्केरिट ने भारत और डोमिनिका के बीच गर्म जोशी भरे रिश्तों को विशेष रूप से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध और अधिक गहरे हुए हैं। भारत द्वारा समय-समय पर डोमिनिका को दी गई सहायता चाहे वह स्वास्थ्य क्षेत्र हो, शिक्षा, तकनीकी सहयोग या वैश्विक मंचों पर समर्थन दोनों देशों की मित्रता गवाही देती है।

डोमिनिका के प्रधानमंत्री ने मोदी को वैश्विक दृष्टि और नेतृत्व शैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व के उन नेताओं में से हैं, जिन्होंने सतत विकास, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक शांति जैसे मुद्दों पर ठोस पहल की है। यही कारण है कि उन्हें न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में एक सशक्त और विश्वसनीय नेता के रूप में देखा जाता है।

स्केरिट ने कहा कि डोमिनिका भारत के साथ अपने मित्रतापूर्ण संबंधों और सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस बात पर गर्व जताया कि दोनों देशों के बीच भरोसे और आपसी सम्मान पर आधारित रिश्ते निरंतर प्रगति कर रहे हैं। अपने संदेश के अंत में प्रधानमंत्री स्केरिट ने नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, लम्बी आयु, निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व शांति प्रगति और विकास में अहम भूमिका निभा रहा है।

Loving Newspoint? Download the app now