कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत जो कहता है- उसके ऊपर अमल करता है, लेकिन पाकिस्तान अपनी कही बातों पर नहीं रहता और अपने किए वादे तोड़ देता है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद नहीं लड़ता, बल्कि आतंकवादियों को आगे करता है। इससे दोनों देशों का नुकसान हो रहा है। इसलिए अब एक ही रास्ता है कि अगर वो लड़ते हैं, तो हमें भी लड़ना पड़ेगा और अगर वे शांत रहेंगे तो हम भी शांति बहाल करेंगे।
खबरों के अनुसार सीजफायर हो गया है।
— Congress (@INCIndia) May 12, 2025
भारत जो कहता है- उसके ऊपर अमल करता है, लेकिन पाकिस्तान अपनी कही बातों पर नहीं रहता और अपने किए वादे तोड़ देता है।
पाकिस्तान खुद नहीं लड़ता, बल्कि आतंकवादियों को आगे करता है। इससे दोनों देशों का नुकसान हो रहा है। इसलिए अब एक ही रास्ता है कि अगर… pic.twitter.com/YrQ9vW7cyj
उन्होंने कहाक कि आज बुद्ध पूर्णिमा है। हम यही चाहते हैं कि सभी जगह शांति हो। सभी लोग शांति के साथ रहें, लेकिन देश को बचाने के लिए हमें लड़ना भी पड़ता है, क्योंकि अगर देश बचेगा तभी हम सब रहेंगे। हमारी सेना पूरी ताकत के साथ लड़ रही है।
खड़गे ने कहा कि हम उनका धन्यवाद करते हैं और उन्हें नमन करते हैं। हम सेना के जज़्बे को सलाम करते हैं, हमें उन पर गर्व है। देश के लिए हम सभी को एकजुट रहना चाहिए और देश के लिए लड़ना चाहिए। हम चाहते हैं कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए।
खड़गे ने कहा कि सत्र में हम सभी चर्चा करें कि अभी भारत-पाकिस्तान के बीच क्या स्थिति है और क्या चल रहा है। इसी के साथ इस बारे में भी चर्चा हो कि जनता की सुरक्षा के लिए हम क्या कर रहे हैं।
You may also like
Cricket News : 'मैं भी चौंक गया…' जेम्स एंडरसन ने खोला सबसे खतरनाक गेंदबाज का राज़
Asia Rugby Under 20 Sevens Championship : कांस्य जीतकर भारतीय महिला टीम ने लिखी नई सफलता की कहानी
कांग्रेस नेताओं को यकीन, 'लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरा विपक्ष साथ'
Meteorological Department : मौसम विभाग की चेतावनी राजस्थान के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश
केंद्र का निर्णय लोकतांत्रिक सिद्धांतों का खुला उल्लंघन : महबूबा मुफ्ती