दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2025 के लिए गुरुवार को केंद्रीय पैनल के चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए मतदान संपन्न हो गया। एनएसयूआई ने एबीवीपी पर पुलिस के सहयोग से चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया है। अब शुक्रवार को मतगणना के बाद यह तय होगा कि इन चारों पदों पर कौन विजयी होगा।
ABVP की घटिया हरकत बेनक़ाब —
— NSUI (@nsui) September 18, 2025
EVM पर ABVP कैंडिडेट की बटन पर इंक लगा रहे हैं।
DU स्टूडेंट्स ने ABVP को नकार दिया है, अब पूरा DU प्रशासन, दिल्ली CM और पुलिस मिलकर फर्जी वोटिंग और वोट चोरी की साज़िश कर रहे हैं।
अगर चुनाव में ज़रा भी पारदर्शिता बची है तो ABVP प्रत्याशी का पर्चा… pic.twitter.com/pPVE3rsJvb
इस बार कुल 21 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के बीच माना जा रहा है। एनएसयूआई ने चुनाव के बाद छात्रों का आभार जताते हुए कहा कि आपके अपार समर्थन से, बीजेपी-आरएसएस के झूठ और धमकियों से ऊपर उठकर सत्य की आवाज़ बुलंद हुई है। आप लोकतंत्र, गरिमा और छात्र शक्ति के साथ खड़े रहे।
Thank You, DU Students!
— NSUI (@nsui) September 18, 2025
With your incredible support, the voice of truth has risen above BJP-RSS’s lies and intimidation. You stood with democracy, dignity, and student power. 🙌
Panel 5️⃣2️⃣2️⃣5️⃣ salutes your strength. Together, we will carry this momentum forward and ensure DU… pic.twitter.com/vnLIN6Iw9q
चुनाव के दौरान धांधली और अनियमितताओं के गंभीर आरोप भी सामने आए। डूसू के वर्तमान अध्यक्ष रौनक खत्री ने सिविल लाइंस के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को पत्र लिखकर एबीवीपी पर बूथ कैप्चरिंग, मतदाता छेड़छाड़ और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी का आरोप लगाया। खत्री ने दावा किया कि एबीवीपी कार्यकर्ता दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एनएसयूआई समर्थक मतदाताओं को डरा-धमका रहे हैं। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एबीवीपी की एक महिला कार्यकर्ता ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह डरने वालों में से नहीं हैं। चुनाव प्रक्रिया को रोका जाना चाहिए।
ABVP, DU प्रशासन के साथ मिलकर EVM से छेड़छाड़ कर रही है।
— NSUI (@nsui) September 18, 2025
जगह-जगह से शिकायतें मिल रही हैं कि EVM पर नीली इंक से ABVP के कैंडिडेट का नाम हाइलाइट किया जा रहा है और छात्रों को डराने-धमकाने की कोशिश हो रही है।#VoteChori #DUmeVoteChori pic.twitter.com/q2ezKZ4z2u
एनएसयूआई के आरोप के जवाब में एबीवीपी ने भी पलटवार किया। एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने इन आरोपों को एनएसयूआई की हार की बौखलाहट बताया। तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब सभी की निगाहें शुक्रवार के नतीजों पर टिकी हैं। चुनावी नतीजों की तस्वीर साफ होने के बाद यह तय हो जाएगा कि डूसू की कमान किस छात्र संगठन को मिलेगी।
You may also like
दो पत्र और दो ऑडियो संदेश माओवादी संघर्ष के लिए क्या मायने रखते हैं?
तमिल सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन Robo Shankar का निधन: जानें उनके जीवन की अनकही बातें
क्या है साउथ सिनेमा की नई हिट 'मिराई' का राज़? जानें बॉक्स ऑफिस पर इसकी सफलता की कहानी!
साबर बोंडा: एक अनकही प्रेम कहानी की गहराई
आसानी से क्यों नहीं मिटती` चुनाव की नीली स्याही, इसमें ऐसा क्या मिला होता है? जानिए