अगली ख़बर
Newszop

Honda Activa ने रचा इतिहास, 3.5 करोड़ यूनिट्स की बिक्री के साथ बना भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर

Send Push
होंडा एक्टिवा देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले और सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटरों में से एक है। सिंतबर 2025 में भी यह देश का टॉप सेलिंग स्कूटर था। बेहतरीन माइलेज, शानदार फीचर्स और चलाने में आसान होने की वजह से इसने ग्राहकों का दिल जीता है। अब होंडा एक्टिवा ने इतिहास रच दिया है। हाल ही में इसने 3.5 करोड़ यूनिट्स की कुल बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें Activa 110, Activa 125, और Activa-i जैसे मॉडल्स शामिल हैं। यह आंकड़ा होंडा एक्टिवा को भारत का अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर बनाता है। 2001 में लॉन्च हुए इस स्कूटर ने टू-व्हीलर मार्केट में क्रांति ला दी।

एक्टिवा की बढ़ती पॉपुलैरिटीएक्टिवा की लोकप्रियता समय के साथ तेजी से बढ़ती गई। 1 करोड़ (10 मिलियन) यूनिट्स की बिक्री के आंकड़े तक पहुंचने में इसे लगभग 14 साल लगे, जो इसने 2015 तक अचीव किए। इसके बाद अगले 1 करोड़ यानी 2 करोड़ (20 मिलियन) यूनिट्स की बिक्री सिर्फ तीन सालों (2018 तक) में हो गई। अब 2025 में एक्टिवा ने 3.5 करोड़ (35 मिलियन) यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा छू लिया है। यह इस स्कूटर के लिए अपने आप में एक उपलब्धि है। एक्टिवा स्कूटर आज भी होंडा का भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला टू-व्हीलर है और ब्रांड की कुल बिक्री में इसका योगदान 50% से ज्यादा का है।

एक्टिवा की सफलता के मुख्य कारणएक्टिवा स्कूटर ने ट्रांसपोर्टशन में क्रांति ला दी है। शहर से लेकर गांव तक इसकी बिक्री होती है। इसने हर वर्ग के लोगों को आकर्षित किया है। इसका सरल और साधारण डिजाइन रोजमर्रा की जरूरतों के लिए एकदम सही है। जहां मोटरसाइकलें ज्यादातर पुरुषों द्वारा इस्तेमाल की जाती हैं वहीं, एक्टिवा को महिलाएं, बुजुर्ग और नौजवान भी चलाना पसंद करते हैं। मोटरसाइकल के मुकाबले इसे चलाना ज्यादा आसान होता है, खासकर महिलाओं के लिए जो साड़ी पहनती हैं।

कम मेंटेनेंस और अच्छी सर्विस एक्टिवा का मेंटेनेंस भी कम है और इसके स्पेयर पार्ट्स भी आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। देश में होंडा का डीलरशिप नेटवर्क भी काफी बड़ा है और आफ्टर सेल्स सर्विस भी अच्छी है। आप कोई खराबी आने पर छोटे शहरों में भी इसको आसानी से रिपेयर करा सकते हैं। यह भी इस स्कूटर के ज्यादा बिकने की सबसे बड़ी वजहों में से एक है।

समय के साथ जरूरी अपडेट्सइसके साथ ही समय-समय पर होंडा ने ग्राहकों की बदलती जरूरतों के हिसाब से एक्टिवा में जरूरी अपडेट्स भी किए हैं, जिनमें कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम, H-Smart टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्ट की, LED हेडलाइट, डिजिटल कंसोल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स शामिल हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने एक्टिवा इलेक्ट्रिक भी पेश किया।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें