Canada PR News: क्या आपने कनाडा में डिग्री पूरी कर ली है और अब आप परमानेंट रेजिडेंसी (PR) पाना चाहते हैं? अगर आप इस कैटेगरी में आते हैं, तो फिर आपके लिए गुड न्यूज है। कनाडा के प्रिंस एडवर्ड आइलैंड ( PEI) राज्य ने कहा है कि वह 'प्रोविंशियल नॉमिनी प्रोग्राम' (PNP) के तहत उन विदेशी छात्रों को परमानेंट रेजिडेंसी देने वाला है, जिन्हें राज्य में पढ़ाई की है और अब वे यहां पर ही जॉब कर रहे हैं। सरकार का इरादा है कि वह स्थानीय तौर पर ट्रेंड हुए वर्कर्स को जॉब के लिए रोक पाए।
Video
कुल मिलाकर 159 लोगों को परमानेंट रेजिडेंसी मिलेगी, अगर उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ प्रिंस एडवर्ड आइलैंड (UPEI), हॉलैंड कॉलेज और कॉलेज डी ल'ईले से पढ़ाई की है। यहां से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स पहले ही राज्य की अर्थव्यवस्था में घुल-मिल चुके हैं। उन्हें लंबे समय तक योगदान देने वाले वर्कर्स के तौर पर देखा जा रहा है। PEI अपने यहां से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को इस वजह से परमानेंट रेजिडेंसी में प्राथमिकता दे रहा है, ताकि वर्कफोर्स की शर्तों को पूरा किया जा सके। अब तक 1,240 लोगों को PR मिला है।
किस तरह काम करता है PNP?
प्रिंस एडवर्ड आईलैंड प्रोविंशियल नॉमिनी प्रोग्राम स्किल वर्कर्स, ग्रेजुएट्स और आंत्रप्रेन्योर को प्रोविंशियल नॉमिनेशन के जरिए कनाडा में परमानेंट रेजिडेंट करने के काबिल बनाता है। जिसको PR चाहिए, उसे 'एक्सप्रेस ऑफ इंटरेस्ट' ( EOI) जमा करना पड़ता है, जिसमें एजुकेशन, वर्क एक्सपीरियंस और भाषा की जानकारी जैसी चीजों का मूल्यांकन किया जाता है। इसके आधार पर एक स्कोर मिलता है और जिसका भी स्कोर ज्यादा रहता है, वह IRCC के जरिए PR के लिए अप्लाई कर सकता है।
सेलेक्शन किस आधार पर होगा?
EOI सिस्टम हर आवेदक का पांच फैक्टर्स पर मूल्यांकन करता है। इसमें अंग्रेजी या फ्रेंच भाषा की जानकारी; एजुकेशन लेवल और फील्ड, जिसमें PEI ग्रेजुएट्स को ज्यादा प्रथामिकता मिलेगी; डिमांड वाली जॉब में जरूरी वर्क एक्सपीरियंस; PEI में मौजूदा जॉब ऑफर जैसे रोजगार कनेक्शन और कनाडा में पहले पढ़ाई या नौकरी का एक्सपीरियंस शामिल हैं। इस मूल्यांकन के जरिए तय हो पाता है कि जिस भी व्यक्ति को PR मिल रहा है, वह राज्य की अर्थव्यवस्था में जॉब के लिए तैयार है।

You may also like

दुष्कर्म का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

जेएससीए के अध्यक्ष को ईडी का समन

सीएम योगी का लालू पर हमला: गरीबों का राशन हजम करने का आरोप

शरीर के साथ मन, मस्तिष्क और आत्मा को भी संतुलित रखते हैं खेलः शिवराज सिंह

भारतीय समाज में धार्मिक और अध्यात्मिक मार्ग पर चलने की मजबूत परंपराः राकेश सिंह