Next Story
Newszop

प्रेगनेंट होने का 3000 साल पुराना नुस्खा, नहीं खानी कोई दवा, महीनों तक नहीं करना पड़ेगा इंतजार

Send Push

आज के समय में इनफर्टिलिटी एक बड़ी समस्‍या बन चुकी है। अब बड़ी संख्‍या में महिलाओं को नैचुरली कंसीव करने में दिक्‍कत आ रही है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि पीसीओडी, थायराइड आदि। कुछ घरेलू उपायों की मदद से कंसीव करने के चांसेस को बढ़ाया जा सकता है।

यूट्यूब पर फर्टिलिटी केयर पर सर्टिफाइड न्‍यूट्रिशनिस्‍ट और डाइटीशियन प्रेरणा ने ऐसा टिप बताया है जिससे एक महीने में ही प्रेगनेंट हुआ जा सकता है। अगर आप भी नैचुरली कंसीव करने के लिए ट्राई कर रही हैं, तो आप भी प्रेरणा के बताए इस नुस्‍खे को आजमा सकते हैं।

सभी फोटो साभार: freepik


3000 साल पुराना उपाय image

प्रेरणा ने जो उपाय बताया है, वो लगभग 3000 साल पुराना है और कोई भी महिला इस उपाय को आजमा सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह से इस उपाय को करना है और कब से करना है। तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि नैचुरली कंसीव करने के इस नुस्‍खे के बारे में।


क्‍या है नुस्‍खा image

1 महीने में ही प्रेगनेंट होने के लिए आपको विपरीत करनी आसन करना होगा। विपरीत करनी आसन को "लेग्स-अप-द-वॉल" पोज भी कहा जाता है। यह आसन शरीर और मन दोनों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। एक शांत और स्वच्छ स्थान पर योगा मैट या कंबल बिछाएं। यदि चाहें तो दीवार के पास करें ताकि आपके पैरों को सहारा मिल सके। पीठ के बल लेट जाएं और अपने कूल्हों को दीवार के पास ले जाएं। धीरे-धीरे अपने पैरों को दीवार पर ऊपर की ओर रखें ताकि शरीर L आकार में आ जाए।


आगे क्‍या करना है image

सिर, गर्दन और पीठ को सीधा रखें।

हाथों को शरीर के पास या पेट पर रखें।

आंखें बंद करें और सांस को सामान्य रखें।

इस अवस्था में 5 से 15 मिनट तक रहें।

धीरे-धीरे और गहरी सांस लें।

ध्यान को अपने सांस पर केंद्रित करें।

धीरे-धीरे पैरों को मोड़ें और एक करवट लेकर कुछ क्षण रुकें।

फिर हाथों की सहायता से बैठ जाएं।


कब करना है image

आपको इस आसन को रोज खाली पेट करना है और सात से दस मिनट तक करना है। इसे आपको सुबह या रात को करना है। आपको खाना खाने के बाद इस आसन को नहीं करना है।


क्‍या हैं फायदे image

इस उपाय को करने से आपके शरीर की ब्‍लॉकेज खुलेगी और आपके प्रजनन तंत्र में रक्‍त का प्रवाह बेहतर होगा। इससे यूट्रस को भी एनर्जी मिलेगी और आपको बिना पैसे खर्च किए प्रेगनेंट होने में मदद मिलेगी। इसे कोई भी महिला कर सकती है।

डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे सामान्य जानकारी के लिए है। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Loving Newspoint? Download the app now