अब क्या आपने कभी लोगों को अपनी खिड़की या दरवाजे पर पानी और एल्युमिनियम फॉइल की बॉल वाली थैली लटकाते देखा है। दरअसल ये ट्रिक आजकल वायरल हो रही है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिरी ऐसा क्यों है। तो कटेंट क्रिएटर दीप्ति कपूर ने राज खोलते हुए बताया कि यह मच्छर-मक्खी भगान के काम आती है, वो कैसे चलिए आपको डिटेल में बताते हैं।
सबसे पहले जानें क्या है ट्रिक

इस ट्रिक को आजमाने के लिए आपको एक ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक बैग, एल्युमिनियम फॉयल पेपर और पानी की जरूरत होगी। सबसे पहले फॉइल पेपर की छोटी-छोटी गेंद बना लीजिए। अब प्लास्टिक बैग को आधा भरें और उसमें फॉइल पेपर की गेंद डाल दें। अब इसे बाँधकर कहीं भी टांग दीजिए।
कैसे काम करती है ट्रिक
दरअसल दावा किया जा रहा है कि पानी और एल्युमिनियम फॉयल के मिक्सर से रिफलेक्शन होता है जो मक्खियों और मच्छरों को भ्रमित कर देता है। जिससे वे उस क्षेत्र से दूर भागते हैं। यह तरकीब खास तौर पर मक्खियों और मच्छरों को शिकार बनाती है, क्योंकि ये कीड़े कई आंखों से देखते हैं।
कैसे भाग सकते हैं मच्छर-मक्खी
दरअसल जब सूरज की रोशनी या कोई अन्य प्रकाश स्रोत पानी से भरे बैग और उसमें मौजूद फॉइल पेपर की गेंदों से टकराता है, तो रोशनी चारों ओर रिफलेक्ट होती है। कहा जाता है कि फॉइल से रिफलेक्ट होने वाली चमकीली रोशनी मच्छर-मक्खी की आंखों को परेशान करती है, जिससे वे उस जगह से दूर भागते हैं।
दीप्ति कपूर ने खोला राज
क्या सिद्ध हो चुका ये दावा
हालांकि इस बात का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि पानी से भरे बैग में फॉइल पेपर की गेंदें लटकाने से मच्छर या मक्खियां दूर भागती हैं। यह तरीका मुख्य रूप से दावों और घरेलू नुस्खों पर आधारित है। हालांकि कीटों की आंखें, स्पेशली मक्खियों की कंपाउंड आईज होती हैं, जो उन्हें बहुत तेजी से हिलने वाली चीजों को देखने में मदद करती हैं। चमकीली रोशनी उन्हें परेशान कर सकती है, लेकिन यह उन्हें हमेशा के लिए दूर रखेगी, इसका कोई प्रमाण नहीं है।
क्या इस्तेमाल करना चाहिए ये तरीका

अगर यह तरीका थोड़ा बहुत काम भी करता है, तो कीट कुछ समय बाद इसके आदी हो सकते हैं और भ्रमित होना बंद कर सकते हैं। लेकिन यह भी नहीं कह सकते कि तरीका पूरी तरह से बेकार है। जैसा कि कटेंट क्रिएटर दीप्ति का दावा है कि इससे मच्छर-मक्खी भाग सकते हैं तो यह पर्सनल एक्सपीरियंस पर भी आधारित है और बहुत सस्ता है तो ट्राई करके देख सकते हैं। जो, आतंक फैलाने वाले मच्छर भगाने के लिए असरदार और सस्ता तरीका साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।
You may also like
गद्दारों ने तेजस्वी और मेरे बीच फूट डालने की कोशिश की: RJD से निष्कासन पर बोले तेजप्रताप यादव
Weather disaster : अमित शाह ने असम, अरुणाचल और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से की बात, बाढ़ राहत के लिए हरसंभव मदद का भरोसा
भारत की आत्मा की पहचान: भीमाव्वा डोड्डाबलप्पा शिलेक्याथारा को मिला पद्मश्री
लिवर की सफाई के संकेत और घरेलू उपाय
पत्थर चट्टा: पथरी के लिए आयुर्वेदिक उपचार