फैसलाबाद: वनडे क्रिकेट में शाहीन अफरीदी के कप्तानी की शुरुआत दमदार हुई है। पाकिस्तान ने वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को 2-1 से हरा दिया है। सीरीज का निर्णायक मुकाबला फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेला गया। पाकिस्तान ने इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। टॉस जीतने के बाद पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका की पारी सिर्फ 143 रनों पर सिमट गई। जवाब में पाकिस्तान ने 26वें ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने पहली बार अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया है। पहेल मैच को पाकिस्तान जबकि दूसरे को साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया था।
साउथ अफ्रीका का मध्यक्रम स्पिन के आगे फेल
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और क्विंटन डिकॉक की सलामी जोड़ी ने साउथ अफ्रीका को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। 86 गेंद पर इनके बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। तेज गेंदबाजों के खिलाफ दोनों आसानी से रन बना रहे थे लेकिन स्पिनर्स के आते ही कहानी बदल गई। सलमान अली आगा ने प्रीटोरियस (39) को आउट किया। इसके बाद टोनी डे जोर्जी भी 2 रन बनाकर उनका शिकार बन गए। 106 रन पर साउथ अफ्रीका को क्विंटन डिकॉक के रूप में तीसरे झटका लगा। उन्होंने 70 गेंदों पर 53 रन बनाए।
इसके बाद पाकिस्तानी की बॉलिंग पूरी तरह हावी हो गई। नकबायोमजी पीटर के अलावा आखिरी 7 बल्लेबाजों में कोई दहाई का आंकड़ा नहीं छू पायाा। 38वें ओवर में टीम की पारी सिमट गई। प्लेयर ऑफ द मैच अबरार अहमद ने चार जबकि शाहीन अफरीदी, सलमान आगा और मोहम्मद नवाज ने 2-2 विकेट लिए। शाहीन को आखिरी दो विकेट मिले।
पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही
पाकिस्तान को पारी की दूसरी ही गेंद पर झटका लगाा। फखर जमां खाता खोले बिना एक बार फिर नांद्रे बर्गर का शिकार बने। लेकिन सईम आयूब क्रीज पर टिक गए। बाबर आजम ने उनका साथ निभाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। 32 गेंद पर 27 रन बनाकर बाबर रन आउट हो गए। इस बीच आयूब ने अपना अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान को जीत के करीब पहुंचाकर वह आउट हुए। आयूब ने 70 गेंद पर 11 चौके और एक छक्का लगाकर 77 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान (32) और सलमान आगा (5) ने पाकिस्तान को 26वें ओवर में जीत दिला दी।

You may also like

बस 5ˈ काजू रोज रात को… 6 दिन में जो होगा वो जानकर आप भी शुरू कर देंगे ये आदत﹒

पुरुषों केˈ लिए अमृत हैं ये 4 चीजें, नस-नस में भर देगी ताकत!﹒

खूबसूरती ऐसीˈ कि पुलिस भी हो जाती थी फिदा। ये थी दुनिया की सबसे हसीन अपराधी जो जुर्म को बना देती थी ग्लैमरस﹒

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 9 नवंबर 2025 : आज मार्गशीर्ष मास की पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पांच लाख के दो इनामी नक्सली विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार