रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां एक घोड़े और हाथी के बीच लड़ाई हो गई। आमतौर पर जंगल के राजा शेर और हाथी की लड़ाई की बात होती है, लेकिन यहां मामला कुछ और ही था। सफेद रंग का एक घोड़ा एक विशाल हाथी से भिड़ गया। हाथी ने भी लड़ाई करने के बजाय भागना बेहतर समझा। घोड़ा भी हाथी के पीछे-पीछे दूर तक दौड़ता रहा। यह घटना रतलाम जिले के सैलाना रोड पर हुई।
सैलाना रोड की घटना
जानकारी के अनुसार, सैलाना रोड पर हाथी और घोड़े के बीच संघर्ष हुआ। घोड़ा हाथी को काटने के लिए दौड़ रहा था। हाथी खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था. लोग हाथी को काबू करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन घोड़ा हाथी को दौड़ा रहा था। इस दौरान हाथी ने एक मोटरसाइकिल भी गिरा दी और इधर-उधर भागने लगा। लेकिन घोड़ा हाथी का पीछा नहीं छोड़ रहा था। आखिर में, हाथी को घोड़े से बचने के लिए दौड़ लगानी पड़ी।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वहां खड़े किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हाथी को देखकर घोड़ा अस्तबल तोड़कर उसके पीछे लग गया। काफी देर तक दोनों के बीच यह जुगलबंदी चलती रही।
घोड़ा हो गया बेकाबू
कुछ देर बाद घोड़ा बेकाबू हो गया। उसने हाथी को काटने की कोशिश शुरू कर दी। इससे घबराकर हाथी ने दौड़ लगा दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे घोड़ा, हाथी को दौड़ा रहा है और हाथी अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा है।

एमपी के रतलाम स्थित सैलना रोड पर एक सफेद घोड़ा विशाल हाथी पर भारी पड़ गया है। देखें वीडियो @NavbharatTimes #NBTMP #MPNews pic.twitter.com/IcTXBCZwV1
— NBTMadhyapradesh (@NBTMP) June 1, 2025
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वहां खड़े किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हाथी को देखकर घोड़ा अस्तबल तोड़कर उसके पीछे लग गया। काफी देर तक दोनों के बीच यह जुगलबंदी चलती रही।
घोड़ा हो गया बेकाबू
कुछ देर बाद घोड़ा बेकाबू हो गया। उसने हाथी को काटने की कोशिश शुरू कर दी। इससे घबराकर हाथी ने दौड़ लगा दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे घोड़ा, हाथी को दौड़ा रहा है और हाथी अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा है।
You may also like
उत्तर प्रदेश में रिश्तों का कत्ल! ससुर ने अपनी ही बहू को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज कर हुई गिरफ्तारी
सिर्फ 7 दिन सोते समय खाए एक लहसुन, परिणाम जानकर हैरान रह जायेंगे आप
Travel Tips: लद्दाख भ्रमण के लिए आज ही बुक करवा लें अपना टिकट, आईआरसीटीसी ने पेश किया शानदार टूर पैकेज
बिजली बिल की टेंशन खत्म! AC, कूलर, पंखा चलाएं दिन-रात, फिर भी आएगा कम बिल – अपनाएं ये स्मार्ट ट्रिक्स
सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट पर सरकार का सख़्त नोटिस: 'लापरवाही अब पड़ेगी भारी, दक्षता से समझौता नहीं'