Next Story
Newszop

Aaj Ka Ank Jyotish 22 August 2025 : मूलांक 3 को व्यापार में होगा लाभ, मूलांक 6 का दिन रहेगा उत्तम, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Ank Jyotish, 22 August 2025 : किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज 22 अगस्त, शुक्रवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, 4 अंक के स्वामी ग्रह राहु होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज राहु का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज शुक्रवार का दिन है जिसके स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं और शुक्र का अंक 6 होता है। आज मूलांक 4 व्यापार में नकारात्मक विचारों से बचना होगा। लेकिन परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। वहीं, मूलांक 6 वालों को व्यापार आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे और परिवार के साथ भी खुशनुमा पल बिताएंगे। आइए विस्तार से जानें 22 अगस्त का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 image

आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए बेहतर रहने वाला है। अगर मानसिक तनाव का सामना कर रहे थे तो वह अब कम होने लगेगा। धन के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा और अगर कहीं फंसा था तो वह अब वापस मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध मजबूत होते जाएंगे।


मूलांक 2 image

आज का दिन मूलांक 2 वालों के लिए अच्छा रहेगा। जीवन में प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं और धन आगमन का भी शुभ योग बन रहा है। लेकिन कार्यक्षेत्र या परिवार में आपको कोई भी निर्णय भावुकता में लेने से बचना होगा। सोच-विचार करके लिए गए निर्णयों से ही लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।


मूलांक 3 image

आज मूलांक 3 वालों का दिन बेहतरीन रहेगा। आपके मन में व्यापार और परिवार को लेकर कई सकारात्मक विचार आ सकते हैं। साथ ही, कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात भी हो सकती है, जिससे भविष्य में धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार की ओर से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी भी आपके साथ हर फैसले में खड़े रहेंगे। आज कुछ धन धार्मिक कार्यों और दान पर लगाने से लाभ मिल सकता है।


मूलांक 4 image

आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए सामान्य रहेगा। ऐसे में आपको कारोबार और परिवार को लेकर किसी भी नकारात्मक विचार से बचे रहना होगा। साथ ही, कार्यक्षेत्र या घर में विपरीत स्थिति उत्पन्न होने पर कटु वाणी का प्रयोग करने से बचें और शांति से बात को सुलझाएं। आर्थिक मामलों में धन हानि हो सकती है। ऐसे में सोच-समझकर ही कोई भी फैसला लें। परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।


मूलांक 5 image

आज मूलांक 5 वालों का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार के मामले में कामकाज सामान्य गति से चलेगा। लेकिन सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। परिवार के मामले में घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लेकिन जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। ऐसे में कटु वाणी का प्रयोग करने से बचें और प्रेम से स्थिति को बेहतर बनाएं।


मूलांक 6 image

आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए उत्तम रहेगा। व्यापार के मामले में आप काम को आगे बढ़ाने के नए रास्ते खोज सकते हैं। इससे भविष्य में आपको धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा और परिवार के साथ मिलकर आप मस्ती करने के मूड में रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी दिन अच्छा बीतेगा, जिससे मन को सुकून महसूस होगा।


मूलांक 7 image

आज मूलांक 7 वालों का दिन सामान्य से कम अच्छा रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में और परिवार में थोड़ा अकेलापन महसूस हो सकता है। ऐसे में आप अपने दिल की बात किसी के सामने रखने में भी थोड़ा कतरा सकते हैं। पारिवारिक मामले में दिन सामान्य रहेगा और जीवनसाथी को आप उनकी कोई पसंद की चीज खिला सकते हैं। इससे कुछ मुश्किलें आसान होने की संभावना है।


मूलांक 8 image

आज मूलांक 8 वालों के लिए धन के मामले में दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। ऐसे में सोच-समझकर फैसले लें और किसी भी जगह धन निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। हालांकि, परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा और दिन अच्छा बीतेगा। लेकिन आप संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आज क्रोध से बचना और शांत रहना जरूरी होगा।


मूलांक 9 image

आज के दिन मूलांक 9 वालों का दिन लाभदायक रहेगा। आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो सकते हैं और धन आगमन का योग भी बन रहा है। अगर लंबे समय से कहीं पैसा फंसा था तो वह भी अब वापस मिल जाएगा। ऐसे में मन प्रसन्न रहेगा और अपनी खुशी परिवार के साथ भी साझा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकता है, जिसे लेकर आप उत्साहित रहेंगे।

Loving Newspoint? Download the app now