Next Story
Newszop

चीन के एक डिसीजन से क्रिप्टोकरेंसी धड़ाम, 24 घंटे में 10% से ज्यादा तक की गिरावट, ऐसा क्या कर दिया ड्रैगन ने?

Send Push
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे से ज्यादा का समय क्रिप्टोकरेंसी पर भारी पड़ा है। बिटकॉइन से लेकर इथेरियम, डॉगकॉइन, सोलाना तक हर बड़ी और छोटी क्रिप्टो धड़ाम हो गई। इनमें 10 फीसदी से ज्यादा तक की गिरावट आई। इससे क्रिप्टो के निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। क्रिप्टोकरेंसी में यह गिरावट चीन की वजह से आई है।



Binance की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन ने क्रिप्टोकरेंसी रखने पर नया प्रतिबंध लगाया है। चीनी सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी के व्यापार और माइनिंग पर तो रोक लगाई ही है, साथ ही बिटकॉइन जैसी डिजिटल एसेट्स के व्यक्तिगत स्वामित्व पर भी रोक लगा दी है। इसका मतलब है कि अब चीन में कोई भी प्राइवेट तौर पर क्रिप्टोकरेंसी नहीं रख सकता। इसके बाद क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में भूचाल आ गया। क्रिप्टोकरेंसी के कुल मार्केट कैपिटल में 61 अरब डॉलर की कमी आई।



क्यों लगाई चीन ने रोक?चीन के इस कदम से निवेशकों का उत्साह कम हुआ है। डर के कारण लोगों ने क्रिप्टो बेचना शुरू कर दिया, जिससे मार्केट में गिरावट आई। चीन अपनी सरकारी डिजिटल करेंसी (CBDC) को बढ़ावा देना चाहता है। इसलिए क्रिप्टोकरेंसी पर सख्ती कर रहा है।



चीन प्राइवेट क्रिप्टो होल्डिंग्स पर रोक लगाकर फाइनेंशियल फ्लो पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। इससे उसकी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी को अपनाने की गति बढ़ सकती है।



24 घंटे में कितनी गिरावट?कॉइनमार्केटकैप वेबसाइट के मुताबिक शनिवार सुबह 10:30 बजे कई क्रिप्टोकरेंसी को पिछले 24 घंटे में 10 फीसदी से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। हालांकि इससे पहले यह नुकसान और भी ज्यादा था। लेकिन बाद में कुछ रिकवरी हो गई।



बिटकॉइन 2 फीसदी से ज्यादा के नुकसान के साथ 1.03 लाख डॉलर पर कारोबार कर रही थी। इसी प्रकार इथेरियम में भी 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। रिपल भी करीब 4 फीसदी की गिरावट पर कारोबार कर रही थी। सोलाना में 24 घंटे में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई।



इस गिरावट से डॉगकॉइन भी नहीं बची। इस क्रिप्टो में करीब 9 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं सुई क्रिप्टो में 24 घंटे में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। पाई नेटवर्क में भी करीब 10 फीसदी की गिरावट आई।



...लेकिन इन पर कोई असर नहींदूसरी ओर कुछ ऐसी भी क्रिप्टोकरेंसी रहीं जिनपर चीन के बैन का कोई खास असर नहीं पड़ा। इन्होंने 24 घंटे में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया। इसमें क्रोनोस (Cronos) सबसे आगे रही। इस क्रिप्टो ने 24 घंटे में निवेशकों को करीब 16 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछले एक घंटे में क्रिप्टो में कुछ तेजी दिखाई दी है। 24 घंटे में जो नुकसान हुआ था, हो सकता है कि उसकी भरपाई जल्दी हो जाए।

Loving Newspoint? Download the app now