नई दिल्ली : भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा है। मैच का पहला दिन पूरी तरह से भारत के नाम रहा। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शतक बनाकर खेल रहे हैं। स्टंप तक दो विकेट पर भारत के 318 रन हैं। कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर नाबाद हैं। अब मैच के दूसरे दिन कप्तान गिल के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका होगा।
WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
26 साल के शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में ऋषभ पंत को पीछे छोड़ने की कगार पर हैं। पंत ने 67 पारियों में 2,731 रन बनाए हैं, जबकि गिल ने 71 पारियों में 2,717 रन हो चुके हैं। गिल को पंत का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 15 रनों की जरूरत है। यानी गिल के पास पंत से आगे निकले का सुनहरा मौका है।
गिल और पंत के बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 69 पारियों में 2716 रन बनाए हैं। विराट कोहली और रविंद्र जडेजा चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। हालांकि, युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल भी इस लिस्ट में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 2023 में टेस्ट डेब्यू करने के बाद भी उनके 2418 रन हो चुके हैं।
भारत के लिए टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन
ऋषभ पंत- 2731 रन (67 पारी)
शुभमन गिल- 2717 रन (71 पारी)
रोहित शर्मा- 2716 रन (69 पारी)
विराट कोहली- 2617 रन (79 पारी)
रविंद्र जडेजा- 2505 रन (69 पारी)
यशस्वी जायसवाल- 2418 रन (48 पारी)
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओवरऑल बल्लेबाज की बात करें तो जो रूट टॉप पर हैं। 126 पारियों में रूट ने इस टूर्नामेंट में 6080 रन बनाए हैं। इसमें 21 शतक शामिल हैं। 4278 रनों के साथ स्टीव स्मिथ दूसरे जबकि 4225 रन के साथ मार्नस लाबुशेन तीसरे नंबर पर हैं।

You may also like
किसानों के लिए ट्रिपल बोनस! पीएम किसान की 21वीं किस्त से पहले दो नई योजनाओं का तोहफा
नवीन आपराधिक विधियों के क्रियान्वयन को एक वर्ष पूर्ण हाेने पर आयाेजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Harmanpreet Kaur के पास इतिहास रचने का मौका, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों की पिटाई करके बन सकती हैं World Cup की 'सिक्सर क्वीन'
पेट्रोल 94 और डीजल 90 रुपये लीटर, दिवाली से पहले मिली राहत, लोग बोले- अब आएंगे अच्छे दिन!
RBI ने अक्टूबर में लगाई बैंकिंग रिफॉर्म्स की झड़ी, बदल जायेगा सबकुछ-जानें पूरी खबर