सुनील मिश्रा, बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में बिसौली नगर के बिल्सी रोड़ स्थित एक निजी अपोलो हॉस्पिटल में उस वक्त अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। जब हॉस्पिटल अचानक से आग की चिंगारी शोला बन गई। आसपास निवास कर रहे लोग और व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर हादसा स्थल की ओर दौड़कर पहुंचे। सूचना के बाद कोतवाली हरेन्द्र सिंह और सीओ बिसौली सर्किल सुनील कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर बिग्रेड की टीमों ने पहुंच कर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। लगभग दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका है। लेकिन आग लगने से नगर में दहशत सी फैल गई।
दरअसल मंगलवार देर-रात आठ बजे के आसपास दीपावली के दीपक की लौ से निकली चिंगारी से नगर बिसौली में बिल्सी रोड़ पर संचालित निजी अस्पताल अपोलो को आग की लपटों ने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताते हैं कि इस दौरान आसपास के घरों और दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया।
मौके पर दौड़कर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिशें शुरू की गई लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना के बाद सीओ बिसौली सर्किल सुनील कुमार सिंह और इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह पुलिस बल और फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर बिग्रेड की टीमों ने बामुशिक्ल करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया तब जाकर कहीं लोगों ने राहत की सांस ली।
सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आज रात साढ़े आठ बजे सूचना प्राप्त हुई कि अपोलो हॉस्पिटल जो कि लोकेश यादव नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा है। अभी तक ये पता चला है कि दीपावली का दीपक आज वो जलाने हॉस्पिटल आए थे और पूजा-पाठ किया की। इसके बाद हास्पिॅटल में आग लग गई। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है।

You may also like
दीवाली के मौके पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की फोन पर बातचीत — कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
चैटजीपीटी बनाने वाले ओपनएआई ने लॉन्च किया नया एआई वेब ब्राउज़र 'एटलस', क्या गूगल क्रोम को मिलेगी चुनौती
केले के छिलके का चमत्कार: रातभर इस अंग पर बांधने से मिलते हैं ऐसे फायदे, जिसे जानकर चौंक जाएंगे
हाथ में दबा लिए सोने के जेवर, ज्वेलरी शॉप पर CCTV ने पकड़ी युवक की चारी, वीडियो वायरल
गोल मटोल सा दिखने वाला यह फल करेगा छमा छम पैसों` की बरसात छोटे से जमीन के टुकड़े में बन जाओगे अंबानी