नई दिल्ली: भारत ने नाटो चीफ मार्क रूटे के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और पुतिन के बीच फोन कॉल का जिक्र किया था। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को दो टूक कहा कि नाटो चीफ ने जो कहा वह तथ्यात्मक रूप से गलत और पूरी तरह से निराधार है। इससे पहले न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान मार्क रूट ने दावा किया था कि भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ का रूस पर बड़ा असर पड़ रहा है। भारतीय प्रधानमंत्री ने पुतिन से फोन पर बात की है और उनसे यूक्रेन पर अपनी रणनीति स्पष्ट करने को कहा है।
रूट ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने पुतिन से फोन पर ऐसा इसलिए कहा क्योंकि अमेरिकी टैरिफ से भारत प्रभावित हो रहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस पर और भी कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, तो नाटो महासचिव मार्क रूट ने इस पर सधा जवाब दिया।

You may also like
आयुर्वेद के अनुसार खून बनाने की मशीन है यह चीज़
दिव्यांग की बर्खास्तगी आदेश को हाईकोर्ट ने किया निरस्त
महंगे जिम को छोड़ो, इस पुराने एक्सरसाइज से तन और मन दोनों रहेगा स्वस्थ
झारखंड के नए मुख्य सचिव बने आईएएस अविनाश कुमार, अजय कुमार सिंह को विकास आयुक्त का प्रभार
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने परिवार के साथ की मां दुर्गा की आराधना