अमरावती: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। काशीबुग्गा स्थित विजया वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ मच गई। इसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। दरअसल कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी शनिवार को होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में उमड़ पड़े हैं। बचाव कार्य जारी है। हालांकि, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
कैसे मची भगदड़
जानकारी के मुताबिक, भगदड़ तब मची जब मंदिर में कतारों के लिए लगाई गई रेलिंग उखड़ गई और श्रद्धालु नीचे गिर गए। बताया जाता है कि मंदिर में आने वालों में ज्यादातर महिला श्रद्धालु थीं। बताया जाता है कि यह मंदिर 12 एकड़ में बना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि काशीबुग्गा में यह इसलिए बनाया गया था क्योंकि कोई भक्त तिरुमाला श्रीवारी मंदिर में दर्शन नहीं कर पा रहा है तो यहां दर्शन करने से मन्नत पूरी होती है। यह मंदिर 12 एकड़ में 10 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। कहा जाता है कि यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि देवउठनी एकादशी के दिन बहुत सारे भक्त आते थे। इस दुखद घटना का पूरा विवरण अभी तक ज्ञात नहीं है।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ की घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट किया, श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ की घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। यह बेहद दुखद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में भक्तों की मृत्यु हो गई। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
बेहतर इलाज और राहत-बचाव के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान करने का आदेश दिया है। मैंने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को घटनास्थल पर जाकर राहत कार्यों की निगरानी करने को कहा है। इस बीच, धर्मस्व मंत्री अनम नारायण रेड्डी और जिला मंत्री अच्चन्नायडू अधिकारियों से और जानकारी जुटाने को कह रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाना चाहिए।
नारा लोकेश ने जताया दुख
उधर, आंध्र सरकार में मंत्री नारा लोकेश ने ट्वीट किया कि कासीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ हुई। इसमें कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई, बेहद दुखद है। एकादशी के दिन यह एक बड़ी त्रासदी थी। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। सरकार भगदड़ में घायल हुए लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही है। सूचना मिलते ही मैंने अधिकारियों, जिला मंत्री अत्चन्नायडू गारू और स्थानीय विधायक गौथु सिरीशा गारू से बात की। मैंने पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने के आदेश दिए हैं।

శ్రీకాకుళం జిల్లాలోని కాశీబుగ్గ వెంకటేశ్వర ఆలయంలో తొక్కిసలాట ఘటన కలచివేసింది. ఈ దురదృష్టకర ఘటనలో భక్తులు మరణించడం అత్యంత విషాదకరం. మృతుల కుటుంబాలకు ప్రగాఢ సానుభూతిని తెలియజేస్తున్నాను. గాయాల పాలైన వారికి మేలైన సత్వర చికిత్స అందించాలని అధికారులను ఆదేశించాను. ఘటనా స్థలానికి వెళ్లి…
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) November 1, 2025
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ की घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट किया, श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ की घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। यह बेहद दुखद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में भक्तों की मृत्यु हो गई। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
VIDEO | Andhra Pradesh: Stampede reported at Venkateswara Temple in Kashibugga in Srikakulam district; several devotees injured, rushed to hospital. More details are awaited.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2025
(Source: Third Party)#AndhraPradesh pic.twitter.com/dOJxEI4JHC
बेहतर इलाज और राहत-बचाव के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान करने का आदेश दिया है। मैंने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को घटनास्थल पर जाकर राहत कार्यों की निगरानी करने को कहा है। इस बीच, धर्मस्व मंत्री अनम नारायण रेड्डी और जिला मंत्री अच्चन्नायडू अधिकारियों से और जानकारी जुटाने को कह रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाना चाहिए।
नारा लोकेश ने जताया दुख
उधर, आंध्र सरकार में मंत्री नारा लोकेश ने ट्वीट किया कि कासीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ हुई। इसमें कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई, बेहद दुखद है। एकादशी के दिन यह एक बड़ी त्रासदी थी। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। सरकार भगदड़ में घायल हुए लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही है। सूचना मिलते ही मैंने अधिकारियों, जिला मंत्री अत्चन्नायडू गारू और स्थानीय विधायक गौथु सिरीशा गारू से बात की। मैंने पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने के आदेश दिए हैं।
You may also like

Mahindra को मिला फेस्टिवल का फुल फायदा, अक्टूबर में बेचीं अब तक की सबसे ज्यादा गाड़ियां

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने तय किए प्रभारी मंत्री, हर्ष संघवी गांधीनगर, रिवाबा जडेजा को मिली यहां की जिम्मेदारी

पंजाब : बठिंडा में एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई, रंजीत सिंह गिरफ्तार

कर्क मासिक राशिफल नवंबर 2025 : कोई अनमोल उपहार मिलेगा, आचानक बदल जाएगी किस्मत

Maiya Samman Yojana 16th Installment : 18–50 आयु वर्ग की महिलाओं के लिए 2500 रु, जानिये कैसे करें आवेदन