दिल्ली हाई कोर्ट ने अपनी रजिस्ट्री के कामकाज के समय में बड़ा बदलाव किया है। अब रजिस्ट्री सभी कामकाजी दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेगी। हर महीने के चौथे शनिवार को भी रजिस्ट्री खुली रहेगी। रजिस्ट्रार जनरल अरुण भारद्वाज ने 26 सितंबर को यह जानकारी दी। हाई कोर्ट की फुल बेंच ने 22 सितंबर, 2025 को हुई अपनी बैठक में यह अहम फैसला लिया था। यह बदलाव तुरंत लागू हो गया है।
हाई कोर्ट की रजिस्ट्री का काम बहुत खास होता है। यह केस दाखिल करने से लेकर उन्हें सुनवाई के लिए संबंधित बेंच तक पहुंचाने का सारा काम संभालती है। नए नियमों के मुताबिक, रजिस्ट्री अब सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेगी। इसमें दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक आधे घंटे का लंच ब्रेक भी शामिल है।
रजिस्ट्रार जनरल अरुण भारद्वाज ने 26 सितंबर को एक अधिसूचना जारी करके इस बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, "इस अदालत द्वारा 10 नवंबर, 2020 को जारी अधिसूचना के बदले में, हाई कोर्ट की फुल बेंच ने 22 सितंबर, 2025 को आयोजित अपनी बैठक में यह फैसला लिया कि दिल्ली हाई कोर्ट की रजिस्ट्री के काम करने का समय तत्काल प्रभाव से सभी कामकाजी दिनों में सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगा। इसमें दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा।" यह नई व्यवस्था पिछली अधिसूचना की जगह लेगी।

You may also like
विटामिन डी के कितने रूप हैं और इसकी कमी से हड्डियां हो सकती हैं कमजोर
जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पीएम मोदी को चिट्ठी, सम्राट चौधरी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का किया अनुरोध
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने नवरात्री और दुर्गा पूजा पंडालों को 653 अस्थायी बिजली कनेक्शन प्रदान किए
पीओके से लेकर बलूचिस्तान तक पाकिस्तानी सेना के खिलाफ उबल रहा लोगों का गुस्सा
उत्तराखंड: 'नकल जिहाद' का आरोप लगाने के बाद बीजेपी सरकार को अब कैसे झुकना पड़ा