नई दिल्ली: 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। 29 अक्टूबर को पहला टी20 कैनबरा में खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, पहले टी20 से स्टार लेग स्पिनर एडम जम्पा अपने दूसरे बच्चे की जन्म की वजह से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया ने टीम में भारतीय मूल के लेग स्पिनर तनवीर सांघा को शामिल किया है। आखिर कौन है यह खिलाड़ी, आइये जानते हैं।
कौन हैं तनवीर सांघा?
तनवीर सांघा का जन्म 26 नवंबर 2001 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ था। भले ही उनका जन्म भारत में नहीं हुआ। लेकिन, तनवीर का भारत से खास रिश्ता है। उनके माता-पिता हिंदुस्तान से ही हैं। तनवीर के पिता जोगा सिंह जलंदर के पास के गांव के रहने वाले हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में अब टैक्सी ड्राइवर का काम करते हैं। वहीं उनकी मां उपजीत कौर सिडनी में ही अकाउंटेंट हैं। तनवीर के पिता जोगा सिंह काफी वक्त पहले ही भारत से ऑस्ट्रेलिया आ गए थे।
तनवीर सांघा का करियर
23 साल के तनवीर सांघा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2023 में वनडे और टेस्ट में डेब्यू किया था। तनवीर एक लेग स्पिनर हैं। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में 2 तो टी20 में 10 विकेट लिए हैं। बता दें कि 2020 अंडर 19 वर्ल्ड कप में तनवीर ऑस्ट्रेलिया के लीडिंग विकेट टेकर थे। वह 2023 में ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विनिंग स्क्वाड का भी हिस्सा थे। तनवीर ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। लेकिन, उन्होंने 15 प्रथम श्रेणी मुकाबले जरूर खेले हैं, जिसमें उनके नाम 40 विकेट हैं।
पहले टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, महली बियर्डमैन, ट्रेविस हेड, जोश फिलिप, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिचेल ओवेन, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, तनवीर सांघा।

You may also like

बिहार चुनाव: लालू यादव और राबड़ी देवी ने अदालत में IRCTC केस की रोज सुनवाई नहीं करने की अर्जी लगाई

Cyclone Montha: आंध्र में चक्रवाती तूफान मोंथा का कहर, लैंडफाल शुरू, प्रशासन का हाई अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

बिहार चुनाव के बीच RJD का बड़ा ऐक्शन, पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में निकाले गए 27 नेता, देखिए पूरी लिस्ट

चक्रवात मोन्था से निपटने के लिए ओडिशा अग्निशमन सेवाएं पूरी तरह तैयार : मुख्य अग्निशमन अधिकारी

फ़्रेश होने टॉयलेट गया व्यक्ति फ़न फैलाएं बैठा था कोबरा, फिर` जो हुआ…