Next Story
Newszop

एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए, क्या है खाने का सही तरीका, जानिए सवालों का सही जवाब

Send Push

बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी की हेल्थ को तंदुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम, कॉपर, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, आयरन और हेल्दी फैट जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो इसे एक सुपरफूड बनाते हैं।

डेली बादाम खाने से हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है, ब्रेन फंक्शन में सुधार होता है, मेमोरी बढ़ती है, शरीर में एनर्जी रहती है, हड्डियां और दांतों की मजबूती बनी रहती है, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, पाचन बूस्ट होता है और स्किन और बाल को भी ढेर सारे फायदे मिलते हैं।

बादाम के इनमें से आपको भी कई फायदों के बारे में पहले से ही पता होगा, लेकिन अक्सर लोग इसके सेवन को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। जैसे कि इसे पानी में भिगोकर खाएं या बिना भिगोए, इसे छीलना चाहिए या नहीं, डेली कितने बादाम खाने चाहिए, आदि। अगर आप भी इन सवालों में उलझे हैं तो चलिए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।

Photos- Freepik


बादाम को भिगोकर खाना चाहिए या बिना भिगोए? image

वैसे तो बादाम को दोनों तरीके से खाया जा सकता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स बादाम को भिगोकर खाने की सलाह देते हैं। लेकिन किन वजहों से भिगोए हुए बादाम बिना भिगोए हुए बादामों से हेल्दी माने जाते हैं। इस बारे मेंredcliffelabsकी रिपोर्ट (ref.) में जानकारी दी गई है कि-

1- भीगे हुए बादाम आसानी से पचते हैं और पेट के लिए भी बेहतर माने जाते हैं।

2- बादाम भिगोने से वे नरम हो जाते हैं,जिससे शरीर के लिए इसे तोड़ना आसान हो जाता है और पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद मिलती है।

3- भीगे हुए बादाम खाने से वेट को मैनेज करने में आसानी होती है।

4- भीगे हुए बादाम में मौजूद अघुलनशील फाइबर के कारण,वे आंत में मल त्याग को नियंत्रित करते हैं,जिससे कब्ज के इलाज में मदद मिलती है।

5- भीगे हुए बादाम खाने से हार्ट हेल्थ बेहतर होता है, कैंसर का खतरा कम होता है, कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।


देखें वीडियो ​

रोज कितने बादाम खाने चाहिए? image

अब बात कर लेते हैं कि आखिर रोज कितने बादाम खाना चाहिए। इसे लेकर डाइटीशियन शिखा कुमार ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर जानकारी दी कि अधिकांश वयस्कों के लिए प्रति दिन 1 औंस (28 ग्राम) या लगभग 23 बादाम खाने की सिफारिश की जाती है। एक औंस सर्विंग आपको 165 कैलोरी और छह ग्राम प्रोटीन प्रदान करती है। हालांकि बादाम की मात्रा आपके व्यक्तिगत लक्ष्यों के आधार पर भिन्न हो सकती है। यानी कि-


वेट लॉस image

अगर आपको वजन घटाना है तो 5 से 10 बादाम हर रोज खाएं।


वेट गेन image

वहीं अगर आपको वजन को बढ़ाना है तो इसके लिए डेली 30-35 बादाम खाने की सलाह दी जाती है।


मसल बिल्डिंग image

अगर आपको मसल बिल्ड करना है तो 20 से 25 बादाम हर रोज खाना चाहिए।


वेट मैनेजमेंट image

वेट को मैनेज करने के लिए रोजाना 15 से 20 बादाम खाने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now