नई दिल्ली: राजधानी की दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके में एक संगीत समारोह स्थल के पास कथित रोड-रेज की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उनसे पूछताछ कर रही है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना का वीडियो ऑनलाइन सार्वजनिक होने के बाद मामला सामने आया।
एक अधिकारी के अनुसार घटना दो नवंबर की रात को हुई, जब शिकायतकर्ता अपनी तीन मित्रों (दो महिलाएं) के साथ द्वारका सेक्टर 10 में गायक तलविंदर के संगीत कार्यक्रम में भाग लेने के बाद लौट रहा था। रात करीब 10:30 बजे जब उनकी कार (पंजाब के पंजीकरण नंबर वाली) कार्यक्रम स्थल के पास भारी ट्रैफिक से गुजर रही थी तभी कथित तौर पर वह एक अन्य वाहन से टकरा गई।
दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई
अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, घटना का वीडियो सार्वजनिक हुआ है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद तीन नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान, दूसरी गाड़ी (हुंडई वरना) - गुरुग्राम के पते पर पंजीकृत पाई गई लेकिन उसमें सवार कथित लोग वहां नहीं रहते थे।
आरोपी की हुई पहचान
उन्होंने कहा कि बाद में एक टीम ने एक आरोपी की पहचान पुनीत के रूप में की। घटना में दो अन्य लोग शामिल थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे कोई चोट नहीं आई है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हंगामा क्यों? डॉग लवर्स से ऐसे-ऐसे रिएक्शन, जरा देख तो लीजिए

'स्वयंभू विश्वगुरु..': जी20 से बचकर भागे ट्रंप तो कांग्रेस ने पीएम मोदी पर क्यों कस दिया तंज

Video: कुत्तों के झुंड से जान बचाने के लिए भागा शख्स, ठोकर खाकर गिरा, अस्पताल में भर्ती होने के बाद हुई मौत, वीडियो वायरल

मुंबई से लंदन जाने वाली एअर इंडिया फ्लाइट की उड़ान में कई घंटे की देरी, यात्री परेशान

दिल्ली : साइबर स्टॉकर गिरफ्तार, पूर्व कर्मचारी को बदनाम करने के लिए बनाया फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट