प्रयागराज: कभी-कभी ऐसा होता है कि करने चले मदद और खुद ही मुसीबत में फंस गए। प्रयागराज में भी ऐसा ही हुआ। एक एनजीओ के लोग कोबरा को रेस्क्यू करके उसे कार से जंगल में छोड़ने जा रहे थे। बीच में उन्होंने गौर किया कि सांप कहीं गायब है। उन्होंने आनन-फानन में कार बीच शहर में रोकी और टॉर्च की रोशन में फिर से रेस्क्यू किया। दो घंटे की मेहनत के बीच सांप कार के पुर्जों के बीच आराम फरमाते मिला।
हुआ यह कि शनिवार शाम को प्रयागराज के एक एनजीओ एनिमल केयर को सूचना मिली कि एक संपेरा सिविल लाइंस क्षेत्र में घूम रहा है। वह नशे में है और अपनी टोकरी से कोबरा को निकाल कर लोगों को डरा रहा है। खबर मिलते ही एनजीओ की संचालिका वंशिका गुप्ता उसे खोजने निकल पड़ीं।
उन्हें वह संपेरा मिल भी गया। उन्होंने सांप को रेस्क्यू कराकर उसे अपने पास कार में रख लिया और उसे जंगल में छोड़ने जाने लगे। कुछ देर जाकर उन्होंने देखा कि कोबरा अपनी टोकरी में नहीं है। घबराकर उन लोगों ने कार रोक दी।
इसके बाद सिविल लाइंस क्षेत्र में ही वे कार रोक कर टॉर्च की रोशनी में जहरीले सांप को कार में खोजने लगे। इस खोज में उन्होंने कार एक-एक पुर्जा चेक किया। सौभाग्य से उन्हें सांप कार में ही मिल गया। उसे उन्होंने फिर से टोकरी में रखा, उसे ठीक से बंद किया। लेकिन अब उसे रात में जंगल में छोड़ने का प्लान कैंसल किया और अगले दिन ऐसा करने की बात कही। लेकिन इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

You may also like

ट्रैक्टर के रोटावेटर में जिंदा पिस गया किसान और टुकड़े-टुकड़े हो गया शरीर, मशीन खोलकर देखा तो कांप उठा कलेजा

ओडिशा: बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने की निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग, भाजपा पर लगाए आरोप

बदला नहीं है वासेपुर: अभी भी 'रंगदारी वसूली' सबसे बड़ा धंधा, अब काली कमाई पर कब्जे को लेकर फहीम और प्रिंस खान में खूनी जंग

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल बीजेपी में क्या है सबकुछ ठीक? अंदरूनी खींचतान फिर आई सामने

मुजफ्फरनगर की जीनत कुरैशी दिल्ली में हुईं सम्मानित, गल्फ देशों में GCC से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक गाड़ा झंडा