नई दिल्ली: रोहित शर्मा को भारतीय वनडे टीम की कप्तानी से भी हटा दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज खेलना है। इसके लिए अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने टीम की घोषणा की। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को वनडे का कप्तान बनाया गया है। वहीं उपकप्तान की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के हाथों में है। रोहित सिर्फ बल्लेबाज के रूप में टीम का हिस्सा हैं। विराट कोहली भी इस टीम में हैं।
2027 विश्व कप में खेलेंगे रोहित और विराट?
रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने करियर के अंतिम दौर में हैं। विराट नवंबर में 37 साल के हो जाएंगे। रोहित 38 के हो चुके हैं। अभी विश्व कप में दो साल का समय बचा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत अगरकर ने रोहित और विराट के विश्व कप 2027 में खेलने पर बात की। उन्होंने कहा, 'रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने 2027 विश्व कप को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है।'
विराट और रोहित के टीम में चुने जाने पर अगरकर ने कहा- विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम में शामिल होने के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। हम हमेशा चुने गए नामों को सीओई को भेजते हैं और उनकी फिटनेस की पुष्टि करते हैं।
आखिरी मैच में जीता था खिताब
रोहित शर्मा ने कप्तान के रूप में आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल था। भारतीय टीम ने उस मैच में न्यूजीलैंड को हराया था। रोहित ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। उस मैच के बाद रोहित ने भारत के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है। 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। आईपीएल 2025 के बीच में उन्होंने अचानक टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर दी।

You may also like
Irani Cup: ईरानी कप जीतने के करीब विदर्भ, रेस्ट ऑफ इंडिया को 330 और रनों की जरूरत
उत्तराखंड में 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, उत्तराखंड पहली बार बना मेजबान
अनुभव सिन्हा ने ओटीटी और सिनेमा पर जताई चिंता, कहा- दर्शक तय करेंगे कि हिंदुस्तान में कैसा सिनेमा बनेगा
दिव्या खोसला कुमार ने 'मितवा' गाने पर शेयर किया वीडियो, 90 के दशक की याद ताजा
यूपी: कन्नौज सीएमओ पर टेंडर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच