Next Story
Newszop

आज का कुंभ राशिफल, 7 मई 2025 : मेहनत का मिलेगा लाभ, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Send Push
Aquarius Horoscope Today, 7 may 2025 : कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार में व्यस्तता लेकर आएगा, लेकिन धन लाभ की संभावना है। संपत्ति विवादों से राहत मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग सहकर्मियों से सावधान रहें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी, विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जीवनसाथी के साथ विवादों से बचें। आज कुंभ राशि का करियर राशिफल : आज कारोबार में आपको व्यस्तता का सामना करना पड़ेगा। भागदौड़ की वजह से आपको थकान का अहसास होगा, लेकिन आपके प्रयास रंग लाएंगे और किसी स्रोत से धन लाभ हो सकता है। संपत्ति से जुड़े किसी विवाद में फंसे थे तो आपको आज राहत मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज ईर्ष्यालु स्वभाव के सहकर्मियों से बचने की जरूरत है। आज अपने काम से काम रखें। दूसरों के कार्यों में टांग न अड़ाएं।7 मई की लकी राशियां आज कुंभ राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : परिवार में आज खुशी का माहौल रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज शादी का रिश्ता आ सकता है। भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था तो परिवार के बुजुर्गों के मदद से उसका समाधान निकलेगा। माता-पिता की सेहत का खास ख्याल रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन पुरानी बातों को न लेकर आएं इससे विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। आज कुंभ राशि की सेहत : कुंभ राशि के जातकों को आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। चोट लगने की आशंका है। आज कुंभ राशि के उपाय : आज कुंभ राशि वाले गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और गाय को पालक खिलाएं। इससे आपका दिन अच्छा बीतेगा।आज का मकर राशिफल
Loving Newspoint? Download the app now