लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक म्यूजिक टीचर पर अपनी छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। युवती ने कृष्णा नगर थाने में टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है।
अपनी शिकायत में युवती ने बताया कि रायबरेली निवासी नीरज वर्मा सिंधु नगर में किराए पर रहकर म्यूजिक क्लास चलाता है। वह उसके पास म्यूजिक सीखने जाती थी। नीरज ने शादी का झांसा देकर छात्रा से कई बार शारीरिक संबंध बनाया और बाद में इनकार कर दिया।
अलग जाति होने के कारण हुआ विवाद: पुलिसकृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि नीरज वर्मा लखनऊ में म्यूजिक की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने घर पर ही म्यूजिक का कोचिंग क्लास चलाता था। प्रयागराज की रहने वाली युवती नीरज के घर पर म्यूजिक सीखने आती थी और इस दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गया। आरोपी ने शादी का झांसा दे युवती संग शारीरिक संबंध बनाए। अलग जाति के होने के कारण दोनों में विवाद हो गया।
पुलिस ने नीरज को कस्टडी में लियाआरोप है कि दो दिन पहले शादी से इनकार करने पर दोनों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद युवती ने कृष्णा नगर थाने पर पहुंच आरोपी युवक के खिलाफ नामजद शिकायत की। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को कस्टडी में ले विधिक कारवाई की जा रही है।

You may also like

एशियाई खेल: शांति और सद्भावना की स्थापना के लिए शुरू हुआ था एशिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन

रूस ने वेनेजुएला को क्या भेज दिया कि सहम गया अमेरिका, अब F-22 से हमले के पहले कई बार सोचेंगे ट्रंप

जबलपुर के यश घनघोरिया बने युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

संभल में घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई 7 महिलाएं मिट्टी धंसने से दबी, 3 की हालत गंभीर

पश्चिम रेलवे अधिकारी ने प्रतिष्ठित आयरनमैन मलेशिया 2025 ट्रायथलॉन पूरा किया