नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में एक बाघ और उसके पीछे लोगों की भीड़ खड़ी हुई नजर आ रही है। आसपास कुछ जीप भी खड़ी हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वीडियो किसी बाघ सेंचुरी या राष्ट्रीय उद्यान का है। वीडियो को शेयर कर दावा किया गया है कि असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में दुर्लभ सुनहरा बाघ देखा गया। सजग टीम ने शेयर किए गए वीडियो और इसके साथ हो रहे दावे की पड़ताल की और सच का पता लगाया। वीडियो के साथ क्या है दावा?एक्स (ट्विटर) पर वीडियो को शेयर करते हुए डॉक्टर शीतल यादव नाम की महिला ने लिखा है, 'भारत में असम राज्य के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ सुनहरा बाघ देखा गया।' देखिए इनकी पोस्ट-इसी तरह का दावा Massimo नाम के एक्स हैंडल से भी किया गया है। देखिए- क्या है दावे का सच?सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो और इसके साथ किए जा रहे दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड के साथ इस घटना को इंटरनेट पर तलाशा। सर्च में हमें कुछ सोशल मीडिया के लिंक मिले, जिनके मुताबिक काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ सुनहरा बाघ दिखने की यह घटना लगभग एक साल पुरानी है।कीवर्ड के साथ सर्च करने पर हमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के ऑफिशियल एक्स हैंडल से किया गया एक ट्वीट मिला। 25 जनवरी 2024 को किए गए इस ट्वीट में लिखा है, 'आलीशान सौंदर्य! हाल ही में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक दुर्लभ सुनहरा बाघ देखा गया।' देखिए ट्वीट-इसके अलावा एएनआई और दूरदर्शन नेशनल के एक्स हैंडल से किए गए ट्वीट में भी यही जानकारी दी गई है। देखिए दोनों ट्वीट- निष्कर्षसोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में दुर्लभ सुनहरा बाघ देखा गया है। सजग टीम की पड़ताल में पता चला कि यह घटना लगभग एक साल पुरानी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी थी।
You may also like
दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी ने टीम को दिया 'धोखा', आईपीएल 2025 में नहीं खेलने का किया फैसला!
'पाकिस्तान से पंगा मत लो...' IPL मैच से पहले SMS स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, क्या हो सकता है बड़ा हमला ?
सिनेजीवन: विराट के रिटायरमेंट पर अनुष्का शर्मा ने किया एक और पोस्ट और 'दिल-ए-नादान' मचाने आ रहा धमाल!
7 रुपये के इस स्टॉक समेत इन 5 मिडकैप स्टॉक में प्रमोटर्स का भरोसा बढ़ रहा है, बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, क्या आपने किया पोर्टफोलियो में शामिल?
इसलिए टेस्ट क्रिकेट में वही सफल हुए... विराट कोहली के संन्यास के बाद अनुष्का शर्मा की इंस्टाग्रम स्टोरी देखी क्या?